रायबरेली में साढ़े चार बीघा जमीन पर बनेगा मॉडर्न स्टेडियम, डलमऊ के हजारों युवाओं को होगा फायदा
रायबरेली के डलमऊ में युवाओं को खेल अभ्यास के लिए अब खेतों और पगडंडियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साढ़े ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
डलमऊ में साढ़े चार बीघा भूमि पर स्टेडियम प्रस्तावित।
युवाओं को खेल अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मिलेगा जिला-प्रदेश स्तर का अवसर।
संवाद सूत्र, डलमऊ (रायबरेली)। नगर पंचायत व आसपास क्षेत्र के युवाओं को तैयारी करने में काफी परेशानी होती है। खेत तो कोई पगडंडी में दौड़ आदि का अभ्यास कर रहा है। वर्षों से जिस स्टेडियम का इंतजार किया जा रहा था, उसका सपना अब जल्द साकार होगा।
खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध हो सके, इसके लिए प्रयास तेज हो गए हैं। कस्बे में स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि का चिह्नांकन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही स्टेडियम निर्माण के प्रयास तेज हो जाएंगे।
डलमऊ कस्बे में 10 वार्ड और करीब 12 हजार की आबादी है। खेल मैदान न होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।
अपनी क्षमता का नहीं कर पा रहे पूरा प्रदर्शन
युवा सड़क या पगडंडी पर दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। कई प्रतिभावान खिलाड़ी बेहतर मैदान और सुविधाओं के अभाव में अपनी क्षमता का पूरा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी के 28 गांवों में होगी पंचायत सहायकों की होगी नियुक्ति, ब्लॉक-मुख्यालय के चक्करों से मिलेगा छुटकारा
स्टेडियम बनने से क्रिकेट, फुटबाल, कबड्डी, एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नगर पंचायत अध्यक्ष पं. बृजेशदत्त गौड़ ने बताया कि युवाओं को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से एफएसटीपी के पास करीब साढ़े चार बीघे भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी
शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में इस पहल को लेकर उत्साह है। कस्बे के शुभम गौड़, अनूप तिवारी, पुरुषोत्तम शुक्ल, शिवप्रसाद साहू, दिलीप वाजपेयी, दीपक सोनी व स्वामी दिव्यानंद गिरि का कहना है कि स्टेडियम बनने से न केवल खिलाड़ियों को अभ्यास की बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को जिला और प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर भी मिलेगा।
