रायबरेली में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, प्रशासन ने दी साढ़े नौ बीघे भूमि
रायबरेली में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होगा। इसके लिए 24.79 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से 12 करोड़ की पहली किस्त जारी हो चुकी है।

ओसाह में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, महराजगंज (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के ओसाह को शिक्षा का हब बनाने की तैयारी है। पालीटेक्निक विद्यालय के बाद अब इस गांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा। इसके लिए शासन से बजट की स्वीकृत हो गई। जल्द ही निर्माण आरंभ होगा।
ओसाह ग्राम पंचायत शिक्षण संस्थाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां पर पालीटेक्निक विद्यालय पहले से संचालित है। इसमें दूर दराज से आने वाले छात्र तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ग्राम प्रधान मनोज कुमार त्रिवेदी की मांग पर शासन ने इस गांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाने का निर्णय लिया।
इसके लिए तहसील प्रशासन ने ग्राम पंचायत की ऊसर व बंजर वाली करीब साढ़े नौ बीघे भूमि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के नाम राजस्व अभिलेखों में अंकित कर दी। शासन ने इसके लिए 24 करोड़ 79 लाख 90 हजार की धनराशि भी स्वीकृत कर दी।
यही नहीं निर्माण जल्द शुरू हो सके, इसके लिए 12 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। उपजिलाधिकारी गौतम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है।
12 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है। इसके निर्माण के लिए टेंडर भी हो गया। जल्द ही निर्माण शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में क्षेत्र के बच्चों के लिए प्री प्राइमरी से इंटर तक की कक्षाएं संचालित होंगी। यह आवासीय विद्यालय बनेगा।
इसे पीएम श्री नवोदय विद्यालय की तर्ज पर संचालित करने की योजना है। 12 मार्च 2026 को इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग में अनु सचिव ने पत्र जारी किया है।
यह भी पढ़ें- CM Yogi के लिए अभद्र भाषा का किया था प्रयोग, अमेठी में 3 गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले, गांव-गांव जाकर गेहूं खरीदेगी ये टीम
