CM Yogi के लिए अभद्र भाषा का किया था प्रयोग, अमेठी में 3 गिरफ्तार
अमेठी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग वाले वीडियो के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की ...और पढ़ें

HighLights
मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र भाषा का वीडियो वायरल।
पुलिस ने सर्वेश प्रताप सिंह की तहरीर पर कार्रवाई की।
अमेठी में तीन और आरोपी शांति भंग में गिरफ्तार।
संवाद सूत्र, कमरौली (अमेठी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के खिलाफ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने का एक वीडियो रविवार को तेजी से प्रसारित हुआ था। मामले में क्षेत्रीय लोगों के द्वारा आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग लगातार की जा रही थी।
पुलिस ने जामों के अचलपुर निवासी सर्वेश प्रताप सिंह की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने चंद्रभान यादव को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया था।
जबकि मंगलवार को इन्हौना के राजा फत्तेपुर पूरे अलादीन निवासी संतोष कुमार गौतम व जामो के गौतम पुर निवासी रंजीत कुमार व कमरौली कस्बा के मो. अकरम को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया। थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि तीन को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
