विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पढ़ाई की ललक, पर मजबूरी में मांग रहे भीख', रायबरेली में आर्थिक तंगी के चलते चौराहों पर भीख मांगने को मजबूर हुए बच्चे

Published: Sat, 21 Nov 2026 07:23 AM (IST)

रायबरेली के लालगंज में चौराहों पर बच्चे भिक्षावृत्ति करते पाए गए, जिस पर उप जिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने संज्ञान लिया। उन्होंने बच्चों से बात कर उन्हें भीख मांगने से रोका और अभिभावकों को जागरूक करने की बात कही।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. लालगंज के चौराहों पर बच्चे करते हैं भिक्षावृत्ति।

  2. उप जिलाधिकारी ने बच्चों से बात कर रोका भीख मांगना।

  3. अभिभावकों को जागरूक करने की कही बात, बच्चे चाहते हैं पढ़ना।

संवाद सूत्र, लालगंज (रायबरेली)। नगर के लगभग प्रत्येक चौराहे पर भिक्षावृत्ति करने वालों को देखा जा सकता है। इनमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। चौराहे पर खड़े होते ही यह बच्चे राहगीरों के पास आकर भिक्षा मांगना शुरू कर देते हैं। शुक्रवार की दोपहर उप जिलाधिकारी ने इन बच्चों से जानकारी लेते हुए उन्हें जहां भिक्षावृत्ति करने से मना किया, वहीं उनके घरों में जाकर अभिभावकों को जागरूक करने की बात कही है।

उल्लेखनीय कि कस्बे के करुणा बाजार चौराहा, गांधी चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, डलमऊ तिराहा, ब्रजेंद्र नगर तिराहा समेत नगर पंचायत तिराहे पर छोटे-छोटे बच्चे भिक्षावृत्ति करते देखे जा सकते हैं। चौराहों पर आकर खड़े होने वालों, वाहनों से निकालने वालों से यह बच्चे जाकर रुपयों या कुछ खाने के लिए सामान देने की मांग करने लगते हैं।

इन बच्चों की उम्र सात वर्ष से लेकर 18 से 20 वर्ष तक भी है। उप जिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने गांधी चौराहे आधा दर्जन से अधिक बच्चों को खड़े देखा तो वहां रुक कर उनसे बात की। बच्चों ने बताया कि वह सब एकौनी गांव के हैं। सुबह उनके परिवारजन ईरिक्शा अथवा आटो से उन्हें चौराहों पर छोड़ जाते हैं और शाम को घर ले ले जाते हैं।

इस पर उपजिलाधिकारी ने बच्चों को भिक्षावृत्ति करने से मना करते हुए उनके घरों में जाकर अभिभावकों को जागरूक करने की बात कही। उपजिलाधिकारी के जाने के बाद बच्चों ने बताया कि वह विद्यालय तो जाना चाहते हैं, लेकिन अभिभावक आर्थिक कारणों से उन्हें स्कूल न भेज कर यहां छोड़ जाते हैं। दिन भर में वह 200 से ढाई सौ रुपये तक कमा लेते हैं।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में एक महीने से 14 हजार लोगों के घर नहीं पहुंचा पानी, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।