विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के गढ़ में ताल ठोकेंगी नूपुर शर्मा, चर्चाओं ने पकड़ा जोर; केजरीवाल को भी दे चुकी हैं चुनौती

Published: Mon, 18 Mar 2024 09:28 PM (IST)

रायबरेली कांग्रेस की एकमात्र ऐसे सीट है जहां 2004 से सोनिया गांधी अजेय हैं। इस बार सोनिया के राज्यसभा चले ...और पढ़ें

नूपुर शर्मा सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में आईं।- फाइल फोटो
नूपुर शर्मा सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में आईं।- फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, रायबरेली। भाजपा नेता नूपुर शर्मा सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। सोमवार को एक्स पर सूत्रों के हवाले से भाजपा रायबरेली से उनको चुनावी मैदान में उतारने की खबर वायरल होने लगी। लोग सोशल मीड‍िया पर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

रायबरेली कांग्रेस की एकमात्र ऐसे सीट है, जहां 2004 से सोनिया गांधी अजेय हैं। इस बार सोनिया के राज्यसभा चले जाने से यहां कांग्रेसी प्रियंका गांधी वाड्रा या राहुल गांधी को चुनावी समर में उतरने की मांग कर रहे हैं। अभी रायबरेली में किसी भी दल ने उम्मीदवार काे टिकट नहीं दिया है। लोग सोशल मीडिया पर अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं। नुपुर शर्मा का अचानक नाम आना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अरविंद केजरीवाल के सामने लड़ा है चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पेशे से अधिवक्ता नुपुर शर्मा को अरविंद केजरीवाल के सामने चुनावी मैदान में उतारा था। अरविंद केजरीवाल ने 31 हजार से अधिक मतों से नुपुर को शिकस्त दी थी। इंटरनेट मीडिया पर खबर है कि बीजेपी उन्हें रायबरेली से चुनावी मैदान में उतार सकती है। हालांकि पार्टी हाइकमान की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद आई थी चर्चा में

2015 में पहली बार नुपुर शर्मा ने एक टीवी शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया था। उनके बयान को लेकर कानपुर में लोग आक्रोशित हो गए थे। विवाद आक्रामक होता देख भाजपा में नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

यह भी पढ़ें: अमेठी में स्मृति के सामने राहुल गांधी नहीं तो कौन? इन नामों की चर्चाएं तेज; अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष ने...

यह भी पढ़ें: Electoral Bonds को लेकर मायावती ने राजनीतिक दलों पर साधा निशाना, कहा- बसपा पूंजीपतियों-धन्नासेठों के धनबल से दूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।