World Tourism Day 2026 : पिछले नौ माह में 23 करोड़ 71 लाख पर्यटकों ने किया प्रयाग दर्शन, तेजी से बढ़ा रूझान
World Tourism Day 2026 पिछले नौ महीनों में 23.71 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने प्रयागराज का भ्रमण किया है, जिससे ...और पढ़ें

प्रयगाराज संगम बांध स्थित लेटे हनुमान जी व माघ मेला में संगम का विहंगम दृश्य। जागरण आर्काइव
HighLights
तीर्थराज प्रयाग और संगम को महाकुंभ से वैश्विक ख्याति मिली है, देश-विदेश से आते हैं लोग
अक्षयवट, लेटे हनुमान जी, शंकर विमान मंडपम, श्रृंगवेरपुर धाम से खिंचे चले आते हैं पर्यटक
अमरदीप भट्ट, प्रयागराज। World Tourism Day 2026 हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में यह जान लेना आवश्यक है कि तीर्थराज प्रयाग और संगम को महाकुंभ से जिस तरह वैश्विक ख्याति मिली है, यहां अक्षयवट, लेटे हनुमान मंदिर, शंकर विमान मंडपम, श्रृंगवेरपुर धाम और ऐतिहासिक इमारतों के प्रति देश-विदेश के पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों का रुझान बढ़ा है। जनवरी से अगस्त तक 23 करोड़ 71 लाख से अधिक देशी विदेशी पर्यटक आ चुके हैं।
पर्यटकों की संख्या बढ़ी है
संगम बांध स्थित लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर, आनंद भवन, भरद्वाज आश्रम कॉरिडोर और श्रृंगवेरपुर धाम कॉरिडोर, इलाहाबाद संग्रहालय तक पर्यटकों की संख्या अपेक्षाकृत बढ़ी है। इसकी वजह प्रयागराज में रास्ते आसान करते ओवरब्रिज, अयोध्या-काशी-चित्रकूट सर्किट भी है। लोग पहले सड़क पर जाम में फंस जाते थे, अब गाड़ियां फर्राटा भरते निकल जाती हैं, कहीं जाम से सामना नहीं होता।
जनवरी से अगस्त तक प्रयाग आए पर्यटक
माह-- भारतीय पर्यटक--विदेशी पर्यटक--कुल पर्यटक
जनवरी--162321665--1220--162322885
फरवरी--62980665--1285--62981950
मार्च--2055074--689--2055763
अप्रैल--1948275--292--1948567
मई--2089184--204--2089388
जून--2135794--182--2135976
जुलाई--1815000--368--1815368
अगस्त--1845000--282--1845282
कुल पर्यटक--23 करोड़ 71 लाख 95 हजार 179
खींच लाती है संगम की पावनता
World Tourism Day 2026 देश-विदेश से तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को दरअसल संगम की पावनता खींच लाती है। ज्यादातर दक्षिण भारतीय आ रहे हैं। जब से प्रयागराज में होटल व्यवसाय पहले से अधिक सुविधाजनक हो गया है, यहां लोगों के ठहरने के प्रबंध हैं इससे प्रयाग के पर्यटन स्थलों ने प्रसिद्धि की रफ्तार पकड़ ली है।
