UP Roadways Bharti Mela : प्रयागराज के आठवीं पास युवाओं को बस चालक बनने का सुनहरा अवसर
UP Roadways Bharti Mela उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रयागराज क्षेत्र में संविदा पर बस चालकों की भर्ती करेगा। ...और पढ़ें

प्रयागराज के सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने बने बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। जागरण आर्काइव
HighLights
झूंसी में पांच, फूलपुर में आठ अक्टूबर को लगेगा भर्ती मेला
एक ही दिन में अभ्यर्थियों का होगा टेस्ट, भेजे जाएंगे कानपुर
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। UP Roadways Bharti Mela उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रयागराज क्षेत्र में बसों के सुचारू संचालन के लिए संविदा पर नए सारथियों को जोड़ने जा रहा है। इसके लिए विभाग अक्टूबर माह में दो दिवसीय विशेष भर्ती शिविर आयोजित करेगा।
चयनितों को सिविल लाइंस डिपो से जोड़ा जाएगा
पहला शिविर पांच अक्टूबर को झूंसी स्थित वर्कशाप में और दूसरा आठ अक्टूबर को फूलपुर में लगेगा। इन शिविरों के जरिए चुने गए अभ्यर्थियों को सिविल लाइंस डिपो से जोड़कर बसें चलाने का दायित्व सौंपा जाएगा।
भारी वाहन चलाने का दो वर्ष का अनुभव हो
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का कम से कम मिडिल (आठवीं) पास होना आवश्यक है। साथ ही शारीरिक ऊंचाई न्यूनतम पांच फीट तीन इंच होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने का दो वर्ष पुराना वैध लाइसेंस होना अनिवार्य है। आयु सीमा 23 वर्ष छह माह से लेकर 58 वर्ष के बीच रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के लोगों को छह माह के भीतर जारी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
3000 रुपये का अतिरिक्त भत्ता भी मिल सकेगा
पारिश्रमिक व्यवस्था दूरी के आधार पर तय की गई है, जिसमें चालकों को 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान मिलेगा। यदि कोई चालक महीने में कम से कम 22 दिन उपस्थित रहकर 5000 किमी बस चलाता है, तो उसे 3000 रुपये का अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। लगातार छह महीने तक यह मानक पूरा करने पर विशेष प्रोत्साहन राशि और नियमानुसार ईपीएफ की कटौती का लाभ भी दिया जाएगा।
चयनिय अभ्यर्थियों का कानपुर में होगा प्रशिक्षण
UP Roadways Bharti Mela सिविल लाइंस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जयकरन के अनुसार, उम्मीदवारों को तय तिथियों पर अपने असली दस्तावेजों और उनकी फोटो कॉपी के साथ सीधे पहुंचना होगा। यहां पहले ड्राइविंग टेस्ट में सफल रहने वालों को अंतिम परीक्षण के लिए कानपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा।
