वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का प्रयागराज में होगा स्वागत, 31 अक्टूबर को जंंक्शन के प्लेटफार्म 6 पर जुटेंगे कई दिग्गज
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का 31 अक्टूबर को प्रयागराज जंक्शन पर भव्य स्वागत होगा। यह उत्तर भारत की ...और पढ़ें

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन। जागरण आर्काइव
HighLights
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर देश की दूसरी व उत्तर भारत की पहली ट्रेन
ट्रेन के पहले फेरे के स्वागत को यादगार बनाने को जंक्शन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच प्रस्तावित वाली देश की दूसरी और उत्तर भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के संचालन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 31 अक्टूबर को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर ट्रेन के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।
यादगार होगा पहले फेरे का आगमन
इस नई सेवा से प्रयागराज वासियों को राजधानी दिल्ली की यात्रा के लिए एक सुगम, आधुनिक और तेज विकल्प मिलेगा। ट्रेन के पहले फेरे के स्वागत को यादगार बनाने के लिए जंक्शन पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां होंगी और पूर्व में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
डिप्टी सीएम केशव व मंत्री नन्दी आमंत्रित
समारोह को भव्य रूप देने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, सांसद प्रवीण पटेल, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, क्षेत्रीय विधायकों और महापौर सहित कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
