विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहायक लोको पायलट भर्ती 2025 : सीबीएटी के लिए ई-काल लेटर जारी, RRB ने परीक्षा तिथि घोषित की

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 27 Oct 2026 02:03 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट भर्ती 2025 के सीबीएटी के लिए ई-काल लेटर जारी कर दिया है। यह ...और पढ़ें

आरआरबी एएलपी भर्ती 2025 की परीक्षा 30 अक्टूबर को होगी।

आरआरबी एएलपी भर्ती 2025 की परीक्षा 30 अक्टूबर को होगी।

HighLights

  1. एएलपी भर्ती की परीक्षा 30 अक्टूबर को होगी

  2. वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती (सीईएन एक/2025) के कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) के लिए ई-काल लेटर डाउनलोड करने का लिंक जारी कर दिया है। सीबीटी-दो परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 30 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

9,970 पदों पर भर्ती होगी

सीबीटी-टू परीक्षा में कुल 4,453 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। अब ये सभी सफल उम्मीदवार 30 अक्टूबर को होने वाले सीबीएटी (साइको टेस्ट) में शामिल होंगे। देशभर के जोनल रेलवे में सहायक लोको पायलट के कुल 9,970 पदों पर भर्ती के लिए 12 अप्रैल 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी।

आरआरबी प्रयागराज में 508 पद

इस भर्ती अभियान के तहत आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के लिए 508 पद और उत्तर रेलवे (एनआर) के लिए 80 पद शामिल हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे बिना अंतिम समय का इंतजार किए समय रहते अपना ई-काल लेटर डाउनलोड कर लें।

मूल पहचान पत्र व जरूरी दस्तावेज ले जाना होगा

प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दर्ज हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर काल लेटर के साथ अपना मूल पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें- UP DElEd : नौ वर्ष में 23% डीएलएड प्रशिक्षु बने शिक्षक, सहायक अध्यापक के 48883 पदों पर सीधी भर्ती का इंतजार

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2027 : यूपी बोर्ड ने परीक्षा के लिए 7526 केंद्रों की सूची जारी की, आपके जिले में कितने सेंटर बनें देखें यहां