विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP DElEd : नौ वर्ष में 23% डीएलएड प्रशिक्षु बने शिक्षक, सहायक अध्यापक के 48883 पदों पर सीधी भर्ती का इंतजार

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 27 Oct 2026 01:23 PM (IST)

UP DElEd पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में 23% डीएलएड प्रशिक्षु शिक्षक बने हैं, जबकि 48,883 सहायक अध्यापक पदों पर सीधी भर्ती होनी है।

यूपी डीएलएड के प्रशिक्षु नौ वर्षों में 23 प्रतिशत शिक्षक बने हैं।

यूपी डीएलएड के प्रशिक्षु नौ वर्षों में 23 प्रतिशत शिक्षक बने हैं।

HighLights

  1. नौ वर्ष में प्रदेश में 5,79,967 डीएलएड प्रशिक्षु निकले

  2. ग्रामीण अब तक कुल 126,371 प्रशिक्षुओं को मिली नियुक्ति

अमलेन्दु त्रिपाठी, प्रयागराज। UP DElEd परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से पिछले नौ वर्ष में पांच लाख पैतीस हजार 389 प्रशिक्षुओं को डीएलएड प्रशिक्षण प्रदेशभर में कराया गया। इनमें से एक लाख छब्बीस हजार 371 प्रशिक्षत अभ्यर्थियों को शिक्षक पद पर नियुक्ति दी गई है। अर्थात करीब 23 प्रतिशत अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्राप्त कर ली है।

मार्च 2026 तक का आंकड़ा

यह आंकड़ा मार्च 2026 तक का है। यह जानकारी विधानसभा के तृतीय सत्र में सपा नेता अनिल प्रधान की ओर से पूछे गए प्रश्न के जवाब में राज्य मंत्री संदीप सिंह ने दी। यह भी बताया गया कि सहायक अध्यापक के 48,883 पद ग्रामीण संवर्ग के और नगर क्षेत्र के 12075 पद सीधी भर्ती से भरे जाने हैं।

12,405 पदों पर स. अध्यापक भर्ती को विज्ञापन जारी

हालांकि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत बेसिक शिक्षा विभाग में 12,405 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 11,508 पद हैं जबकि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में सहायक अध्यापक (संबद्ध प्राइमरी) के 897 पद हैं।

अभ्यर्थियों को ग्रामीण संवर्ग की भर्ती का इंतजार

चुनावी वर्ष में नियुक्तियों और भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की कवायद तेजी से चल रही है। सत्ताधारी दल रोजगार के पर्याप्त अवसर देने का दावा कर रहा है, जबकि विपक्ष बेरोजगारी और सरकारी नौकरियों के न विज्ञापित होने का आरोप लगा रहा है। इन सबके बीच विधानसभा के तृतीय सत्र में सपा नेता अनिल प्रधान की ओर से पूछे गए प्रश्न के जवाब महत्वपूर्ण हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब भी ग्रामीण संवर्ग के 48,883 सहायक अध्यापकों की भर्ती के विज्ञापन का इंतजार है।

क्या बोले पीएनपी सचिव?

UP DElEd पीएनपी सचिव राजेंद्र प्रताप के अनुसार प्रदेश में कुल 3423 डीएलएड कॉलेज हैं। इनमें 67 डॉयट, 253 अल्पसंख्यक संस्थान और 3103 निजी क्षेत्र के कालेज हैं। कुल 2,39,500 सीटें हैं। मार्च 2026 के बाद पीएनपी ने दो परीक्षा परिणाम घोषित किए। मई 2026 में एक लाख चौबीस हजार 909 और सितंबर- अक्टूबर की परीक्षा में 19,669 नए डीएलएड प्रशिक्षु निकले। पिछले आंकड़े में इसे मिला दें तो डीएलएड प्रशिक्षुओं की संख्या 5,79,967 पहुंच गई है। 

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2027 : यूपी बोर्ड ने परीक्षा के लिए 7526 केंद्रों की सूची जारी की, आपके जिले में कितने सेंटर बनें देखें यहां

यह भी पढ़ें- UPESSC की स्थापना के बाद अब तक की सबसे बड़ी TGT भर्ती, प्रतियोगी छात्रों को 17735 पदों पर नियुक्ति का मिलेगा अवसर