विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPESSC की स्थापना के बाद अब तक की सबसे बड़ी TGT भर्ती, प्रतियोगी छात्रों को 17735 पदों पर नियुक्ति का मिलेगा अवसर

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 26 Oct 2026 12:37 PM (IST)

शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अपनी स्थापना के बाद की सबसे बड़ी टीजीटी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। जिसमें 17,735 पदों पर नियुक्ति का अवसर मिलेगा।

UPESSC की सबसे बड़ी  17735 पदों परTGT भर्ती:घोषित की है।

UPESSC की सबसे बड़ी 17735 पदों परTGT भर्ती:घोषित की है।

HighLights

  1. 2021 में टीजीटी के 12603 पदों का जारी हुआ था विज्ञापन

  2. 1982 में स्थापित हुआ था माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अपनी स्थापना के बाद से अब तक की सबसे बड़ी टीजीटी भर्ती का विज्ञापन इस चुनावी वर्ष में जारी की है। प्रतियोगी छात्रों को 17,735 पदों पर नियुक्ति के लिए अवसर मिलने जा रहा है। यह जरूर है कि इसमें टेट अर्थात शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

पहले यह आयोग UPSESSB के नाम से जाना जाता था

पूर्व में यह आयोग उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) के नाम से जाना जाता था। इसका गठन 1982 में हुआ। आयोग की स्थापना के तुरंत बाद एडेड स्कूलों से रिक्तियों का अधियाचन (पदों का विवरण) जुटाने और नियमावली तैयार करने में समय लगा। पहला विज्ञापन वर्ष 1983-84 के दौरान टीजीटी व पीजीटी का करीब 2,500 से 3,000 के बीच अलग अलग विषयों के पदों का था।

वर्ष 1921 से 1992 तक का सफर

उन दिनों 1921 के इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम की धाराओं का उपयोग कर तदर्थ शिक्षकों की नियुक्तियां हुईं। बाद में उन्हें विनियमित किया गया। 1991-92 का दौर नीतिगत और कानूनी बदलावों का रहा। 1982 से 1992 के बीच कुल विज्ञापित और तदर्थ आधार पर सृजित टीजीटी पदों की संख्या करीब 8,000 रही।

TET की संभावित परीक्षा तिथि 23-24 दिसंबर

1992 में करीब 1500, 1996 में 2200, 1999 में करीब 1800, 2001 में लगभग 2,100 पद विज्ञापित हुए। 2002 में 1,650, 2004 में 2,400, 2005 में 2,800, 2009 में 3,400, 2011 में 1,450, 2012 में करीब 4,600 जीटीजी के पदों का विज्ञान जारी हुआ। 2016 में 7,950, 2021 में कुल 12,603 पद पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई। 2022 में 3,539 और अब वर्ष 2026 में बालक और बालिका विद्यालयों का मिलाकर कुल 17,735 पद के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके लिए संभावित परीक्षा तिथि 23-24 दिसंबर निर्धारित है।

विज्ञापित पदों को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां 

शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय सिंह का कहना है कि अब भर्ती संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए शासन स्तर से निर्देशित है कि प्रत्येक वर्ष एक अप्रैल को रिक्त पदों के आधार पर 31 मई तक अधियाचन आयोग को भेजा जाए, जिससे भर्ती नियमित रूप से निकलती रहे। वर्तमान में विज्ञापित पदों को लेकर कुछ असामाजिक तत्व भ्रांति पैदा कर अभ्यर्थियों को गुमराह करने की कोशिश में लगे हैं लेकिन अभ्यर्थियों को अपना पूरा ध्यान तैयारी में लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- अब दवा खाना भूले तो स्वजन को मिलेगा संदेश, MNNIT इलाहाबाद के शोधकर्ताओं ने बनाया अनूठा स्मार्ट मेडिसिन कंटेनर

यह भी पढ़ें- प्रयागराज एक्सप्रेस का 28 अक्टूबर से बदलेगा समय, हमसफर नई दिल्ली से नहीं आनंद विहार से चलेगी