विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर दौड़ेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत, 31 अक्टूबर को हरी झंडी दिखा सकते हैं सीएम योगी व रेलमंत्री

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 22 Oct 2026 09:06 PM (IST)

वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस 31 अक्टूबर को शुरू हो सकती है। यह ट्रेन ...और पढ़ें

वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर दौड़ेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत।

वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर दौड़ेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत।

HighLights

  1. रेलवे प्रशासन जल्द ही अंतिम समय-सारिणी जारी करेगा

  2. सप्ताह में 6 दिन चलेगी, प्रयागराज व कानपुर में होगा ठहराव

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से देश की राजधानी नई दिल्ली का सफर अब और तेज तथा आरामदायक होने जा रहा है। 31 अक्टूबर को इस रूट पर देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस को वाराणसी में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं।

उद्घाटन के दिन स्पेशल रेक सुबह 11 बजे वाराणसी से चलाए जाने की योजना है। रास्ते में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ जंक्शन पर इसके भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, नियमित सेवा किस तारीख से शुरू होगी, इस पर रेलवे प्रशासन जल्द ही अंतिम समय-सारिणी जारी करेगा।

नई दिल्ली जाने वाले प्रयागराज के यात्रियों को अब हमसफर, शिवगंगा और प्रयागराज एक्सप्रेस के अलावा एक और प्रीमियम विकल्प मिलेगा। रात 10:40 बजे प्रयागराज से रवाना होकर यह ट्रेन सुबह 5:55 बजे दिल्ली पहुंचा देगी। इससे कारोबारी, नौकरीपेशा और छात्र बिना दिन का समय गंवाए सुबह-सुबह राजधानी पहुंच सकेंगे।

क्या है प्रस्तावित समय सारिणी

नियमित संचालन शुरू होने के बाद यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। वाराणसी से नई दिल्ली (गाड़ी संख्या 27421)- यह ट्रेन रात 8:50 बजे वाराणसी से प्रस्थान करेगी। रात 10:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट रुककर 10:40 बजे आगे बढ़ेगी। कानपुर सेंट्रल पर रात 12:40 बजे पहुंचते हुए अगले दिन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। नई दिल्ली से वाराणसी (गाड़ी संख्या 27422)- वापसी में यह ट्रेन रात 9:40 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। अगले दिन तड़के 4:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद सुबह 6:45 बजे वाराणसी यात्रा पूरी करेगी।

यह भी पढ़ें- कालिंदी समेत 6 ट्रेनों में हर समय यात्रियों को मिलेगी हाउस कीपिंग सुविधा, रेलवे ने बदली सफाई व बेडरोल व्यवस्था

यह भी पढ़ें- वाट्सएप पर एक मैसेज से सुलझेगी पेंशनरों की समस्या, उत्तर मध्य रेलवे ने अपने पेंशनर्स के लिए शुरू की पहल