वाट्सएप पर एक मैसेज से सुलझेगी पेंशनरों की समस्या, उत्तर मध्य रेलवे ने अपने पेंशनर्स के लिए शुरू की पहल
उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज में पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए वाट्सएप पहल शुरू की है। अब सेवानिवृत्त ...और पढ़ें

उत्तर मध्य रेलवे 12 दिसंबर को प्रयागराज डीआरएम कार्यालय में पेंशन अदालत लगाएगा।
HighLights
12 दिसंबर 2026 को प्रयागराज स्थित डीआरएम कार्यालय में लगेगी पेंशन अदालत
दफ्तरों के चक्कर काटने, फाइलों के फेर में सेवानिवृत्त बुजुर्गों की खत्म होगी समस्या
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने और फाइलों के फेर में उलझने वाले सेवानिवृत्त बुजुर्गों के लिए भारतीय रेल ने एक संवेदनशील व राहत भरी डिजिटल पहल की है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पेंशन से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए सीधे 'वाट्सएप' का सहारा लिया है। अब रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी या दिवंगत कर्मियों के आश्रित घर बैठे सिर्फ एक मैसेज के जरिए अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं।
सुबह 11:30 बजे से पेंशन अदालत लगेगी
प्रयागराज मंडल 15 दिसंबर 2026 को डीआरएम कार्यालय के सभागार में सुबह 11:30 बजे से पेंशन अदालत का आयोजन करने जा रहा है। अमूमन बुजुर्गों को आवेदन भेजने के लिए डाकघरों की कतारों में लगना पड़ता था, लेकिन इस बार व्यवस्था पूरी तरह हाईटेक कर दी गई है।
'पेंशन अदालत दिसंबर-2026' लिखना अनिवार्य
पेंशनभोगी या उनके परिजन अपने स्पष्ट रूप से स्कैन किए गए आवेदन व संबंधित दस्तावेज व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 7979991479 पर भेज सकते हैं। आवेदन पर 'पेंशन अदालत दिसंबर-2026' लिखना अनिवार्य है। इसके अलावा ई-मेल आईडी aks1986@yahoo.com और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के पते पर डाक द्वारा भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
4 नवंबर तक भेज सकेंगे आवेदन
पीआरओ अमित कुमार सिंह के अनुसार, आवेदन भेजने की अंतिम तिथि चार नवंबर है। आवेदन में नाम, पदनाम, अंतिम कार्यस्थल, पीपीओ नंबर की छायाप्रति, सेवानिवृत्ति का प्रकार और शिकायत का पूरा ब्योरा देना आवश्यक है।
