पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन: खुर्दा रोड से प्रयागराज के लिए 'वन वे' विशेष ट्रेन सुविधा, यात्रियों को राहत
रेलवे ने खुर्दा रोड से प्रयागराज के लिए 'वन वे पूजा विशेष एक्सप्रेस' और पटना-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ...और पढ़ें

खुर्दा रोड-प्रयागराज पूजा स्पेशल और पटना-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन से यात्रियों का सफर आसान होगा।
HighLights
10 स्लीपर, 7 सामान्य, 1 चेयर कार और 2 एसएलआरडी कोच हैं
पटना-नई दिल्ली के बीच 20 कोच की वंदे भारत स्पेशल से राहत
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेल प्रशासन ने खुर्दा रोड से प्रयागराज के बीच एक फेरे के लिए 'वन वे पूजा विशेष एक्सप्रेस' यात्रियों का सफर आरामदायक करेगी। 08425 पूजा स्पेशल 22 अक्टूबर (गुरुवार) को दोपहर 12:55 बजे खुर्दा रोड से रवाना हुई, जो अगले दिन सुबह 10:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
20 कोच की ट्रेन
20 कोचों वाली इस ट्रेन में 10 स्लीपर, सात सामान्य, एक चेयर कार और दाे एसएलआरडी कोच शामिल हैं। मार्ग में यह ट्रेन भुवनेश्वर, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, मिदनापुर, आद्रा, गोमो, गया, सासाराम व पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए आएगी।
पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल
रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच आरक्षित वंदे भारत त्योहार स्पेशल ट्रेन (02253/02254) चलाने के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। 20 आधुनिक कोचों वाली यह प्रीमियम ट्रेन दोनों दिशाओं से 16-16 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
नई दिल्ली से सुबह 08:35 बजे प्रस्थान करेगी
गाड़ी संख्या 02254 नई दिल्ली-पटना स्पेशल 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और गुरुवार को नई दिल्ली से सुबह 08:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल होते हुए दोपहर 3:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में ठहराव लेते हुए रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी में दोपहर में पहुंचेगी प्रयागराज
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 02253 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 24 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को पटना से सुबह 10 बजे रवाना होगी। आरा, बक्सर और डीडीयू होते हुए यह ट्रेन दोपहर 3:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद कानपुर सेंट्रल व अलीगढ़ होकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
