विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB ALP Bharti 2025 : सहायक लोको पायलट भर्ती के तहत CBAT की तिथि व परीक्षा शहर की पर्ची जारी, 10970 पद

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 22 Oct 2026 04:59 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट भर्ती 2025 के लिए कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 30 अक्टूबर को आयोजित होगी।

आरआरबी ने एएलपी भर्ती के तहत सीबीएटी की तिथि व परीक्षा शहर घोषित कर दिया है।

आरआरबी ने एएलपी भर्ती के तहत सीबीएटी की तिथि व परीक्षा शहर घोषित कर दिया है।

HighLights

  1. 30 अक्टूबर को आयोजित होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा

  2. परीक्षा शहर व तिथि की अग्रिम सूचना डाउनलोड करें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। RRB ALP Bharti 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट भर्ती 2025 (सीईएन 01/2025) के तहत कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) की तिथि घोषित करते हुए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। यह परीक्षा 30 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

आरआरबी प्रयागराज में 588 पद

इसके लिए परीक्षा शहर और तिथि की अग्रिम सूचना का आधिकारिक लिंक लाइव कर दिया गया है, जिसे अभ्यर्थी अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में कुल 10,970 रिक्त पदों को भरा जाना है, जिसमें आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत 588 पद शामिल हैं।

अभ्यर्थियों को सहूलियत मिलेगी 

इस भर्ती के लिए 12 अप्रैल 2025 को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। सीबीएटी के लिए जारी एग्जाम सिटी स्लिप से अभ्यर्थियों को 30 अक्टूबर की परीक्षा हेतु यात्रा और ठहरने का आरक्षण समय रहते कराने में सहूलियत मिलेगी।

ई-कॉल लेटर परीक्षा से 4 दिन पूर्व मिलेंगे

RRB ALP Bharti 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, परीक्षा के मूल ई-काल लेटर परीक्षा तिथि से ठीक चार दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- रेलवे में आइसोलेटेड कैटेगरी के 195 पदों पर होगी भर्ती, पांच नवंबर से ऑनलाइन आवेदन करें अभ्यर्थी

यह भी पढ़ें- रेलवे भर्ती: एक्ट अप्रेंटिस (CCAA) अभ्यर्थियों के लिए अंक व प्रमाणपत्र अपडेट करने का लिंक खुला, अंतिम तिथि निकट