विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे में आइसोलेटेड कैटेगरी के 195 पदों पर होगी भर्ती, पांच नवंबर से ऑनलाइन आवेदन करें अभ्यर्थी

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 22 Oct 2026 04:28 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आइसोलेटेड एंड मिनिस्ट्रियल कैटेगरीज के 195 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। अभ्यर्थी पांच नवंबर ...और पढ़ें

रेलवे में आइसोलेटेड कैटेगरी के पदों पर पांच नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा।

रेलवे में आइसोलेटेड कैटेगरी के पदों पर पांच नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा।

HighLights

  1. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि चार दिसंबर तक निर्धारित है

  2. विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 'आइसोलेटेड एंड मिनिस्ट्रियल कैटेगरीज' के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए संक्षिप्त नोटिस जारी कर दी है। 195 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पांच नवंबर से चार दिसंबर तक भरे जाएंगे।

आयु गणना एक जनवरी 2027 के आधार पर

यह भर्ती सातवें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-दो और लेवल-सात के पदों के लिए होगी, जिसमें आयु सीमा की गणना एक जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। रेलवे की इस श्रेणी में मुख्य रूप से स्टेनोग्राफर (हिंदी व अंग्रेजी), मुख्य विधि सहायक (चीफ ला असिस्टेंट), जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी), स्टाफ एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर, प्रयोगशाला सहायक, रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक (सीएमए) तथा अन्य तकनीकी व लिपिकीय पद शामिल हैं।

वेबसाइट पर दी जाएगी अधिक सूचना

पदों का विस्तृत ब्रेकअप आधिकारिक अधिसूचना में जारी किया जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने बताया है कि इसकी विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट (rrb.indianrailways.gov.in) पर जारी होगी।

यह भी पढ़ें- रेलवे भर्ती: एक्ट अप्रेंटिस (CCAA) अभ्यर्थियों के लिए अंक व प्रमाणपत्र अपडेट करने का लिंक खुला, अंतिम तिथि निकट 

यह भी पढ़ें- PDA की आवासीय योजनाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रयागराज में फ्लैट को दिल्ली और मध्य प्रदेश के लोगों ने भी किया आवेदन