विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CTET की परीक्षा दें या छोड़ें...? UP TET 2026 रिजल्ट घोषित करने में हो रही देरी से कंफ्यूजन में स्टूडेंट

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 25 Aug 2026 05:49 PM (IST)

यूपी टीईटी 2026 के परिणाम में देरी से अभ्यर्थी असमंजस में हैं कि वे 6 सितंबर को प्रस्तावित सीटेट परीक्षा ...और पढ़ें

यूपी टीईटी 2026 के परिणाम की लाखों अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं।

यूपी टीईटी 2026 के परिणाम की लाखों अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं।

HighLights

  1. छह सितंबर को प्रस्तावित सीटेट से पहले यूपीटीईटी परिणाम घोषित करने की मांग की

  2. करीब 1.80 लाख शिक्षक अभ्यर्थियों ने भी दी थी यूपी टीईटी परीक्षा, परिणाम की प्रतीक्षा

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) परिणाम जारी किए जाने में देरी के कारण विशेष रूप से वह प्रतियोगी असमंजस में हैं, जिन्हें छह सितंबर को प्रस्तावित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी यानी सीटेट) में सम्मिलित होना है। ऐसे में उन्होंने दो, तीन एवं चार जुलाई को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा कराई गई यूपीटीईटी-2026 का परिणाम घोषित करने की मांग की है, ताकि वह सीटेट में शामिल होने या छोड़ने पर निर्णय ले सकें।

इस असमंजस में वह शिक्षक अभ्यर्थी भी हैं, जो बिना टीईटी के विद्यालयों में नियुक्त हैं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में उन्हें शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना है। बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा है कि यूपीटीईटी का परिणाम इसी माह घोषित किए जाने पर इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थी सीटेट में सम्मिलित नहीं होंगे। इससे कार्यरत शिक्षक केंद्रीय पात्रता परीक्षा देने की तैयारी के दबाव से मुक्त होकर विद्यालय में सुचारु रूप से शिक्षण कार्य कर सकेंगे।

उन्होंने मांग की है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में कराई गई यूपीटीईटी का परिणाम जल्द घोषित किया जाए। इसमें करीब 1.80 लाख से अधिक शिक्षक अभ्यर्थी भी सम्मिलित हुए थे, जिन्हें अन्य अभ्यर्थियों की तरह परिणाम घोषित किए जाने की प्रतीक्षा है। इसमें से अधिकांश अभ्यर्थियों ने सीटेट के लिए भी आवेदन किया है।

यह भी पढ़ें- UP शिक्षक भर्ती अर्हता संशोधन पर मंत्री के मंजूरी की प्रतीक्षा, फिर UPESSC को भेज शिक्षक चयन प्रक्रिया शुरू हो सकेगी

यह भी पढ़ें- 'H1 N1' वायरस क्या है? इसके फैलने का प्रयागराज में खतरा, बचाव को SRN अस्पताल में बनाए गए वार्ड और लैब