विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PSC नया इतिहास बनाने जा रहा, PCS-2026 में 500 रिक्त पदों पर सर्वाधिक 8.90 लाख आवेदन; 2021 का टूटा रिकार्ड

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 18 Sep 2026 07:37 PM (IST)

यूपीपीएससी पीसीएस-2026 परीक्षा में 500 पदों के लिए रिकॉर्ड 8.90 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसने 2021 का पिछला रिकॉर्ड ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की फाइल फोटो।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की फाइल फोटो।

HighLights

  1. वर्ष 2021 में आए थे 6.91 लाख आवेदन, पिछले वर्ष से 2.64 लाख आवेदन बढ़े

  2. पीसीएस-2026 में 500 पद, हर पद के लिए करीब 1,780 अभ्यर्थियों में मुकाबला

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस-2026 परीक्षा प्रतियोगी परीक्षाओं के इतिहास में नया रिकार्ड बनाने जा रहा है। करीब 500 रिक्त पदों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में लगभग 8.90 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह पीसीएस की अब तक की किसी भी भर्ती में प्राप्त आवेदनों की सर्वाधिक संख्या है। आवेदन का यह आंकड़ा पिछले सर्वाधिक आवेदन वाली पीसीएस-2021 परीक्षा से करीब दो लाख अधिक है।

25 जून से 27 जुलाई तक आवेदन मांगे थे

पीसीएस-2021 में 6,91,173 आवेदन आए थे। इसके बाद आवेदनों की संख्या में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पीसीएस-2022 में 6,02,974, पीसीएस-2023 में 5,65,459, पीसीएस-2024 में 5,76,154 और पीसीएस-2025 में 6,26,387 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस लिहाज से पीसीएस-2026 में आवेदन संख्या में अचानक हुई वृद्धि आयोग और अभ्यर्थियों, दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। पीसीएस 2026 के 500 पदों के लिए 25 जून से 27 जुलाई तक आवेदन मांगे थे।

छह दिसंबर को प्रस्तावित है पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 

इसकी प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर को प्रस्तावित है। करीब 500 पदों के मुकाबले 8.90 लाख आवेदन आने का अर्थ है कि औसतन एक पद के लिए लगभग 1,780 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने से पहले रिक्तियों की संख्या बढ़ सकती हैं। पीसीएस-2026 में पहली बार मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना से जुड़े युवाओं को आयु में छूट और भारांक दिया जा रहा है।

परीक्षा प्रबंधन के लिहाज से भी चुनौतीपूर्ण

आवेदनों में हुई इस बढ़ोतरी ने पीसीएस-2026 को केवल आवेदनों की संख्या से ही नहीं बल्कि परीक्षा प्रबंधन के लिहाज से भी चुनौतीपूर्ण है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के कारण परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों का केंद्र आवंटन, प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था तथा परीक्षा की निगरानी आयोग के लिए अहम मुद्दे होंगे।

यह भी पढ़ें- UP PCS Mains Result 2025: इंतजार खत्म! पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी देंगे इंटरव्यू

यह भी पढ़ें- UP PSC आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के 168 पदों पर सीधी भर्ती करेगा, स्क्रीनिंग परीक्षा की शेड्यूल व सिलेबस जारी

 

UP PSC नया इतिहास बनाने जा रहा, PCS-2026 में 500 रिक्त पदों पर सर्वाधिक 8.90 लाख आवेदन; 2021 का टूटा रिकार्ड