विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PSC आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के 168 पदों पर सीधी भर्ती करेगा, स्क्रीनिंग परीक्षा की शेड्यूल व सिलेबस जारी

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 18 Sep 2026 01:53 PM (IST)

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के 168 पदों पर सीधी भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा की ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज।

HighLights

  1. 450 अंकों की होगी स्क्रीनिंग परीक्षा, 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे

  2. परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित होगी, साक्षात्कार के लिए 50 अंक

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के 168 पदों पर सीधी भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा की विस्तृत योजना और पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र कुल 450 अंकों का होगा और अभ्यर्थियों को इसे हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।

दो भागों में होगी परीक्षा

स्क्रीनिंग परीक्षा को दो हिस्सों में बांटा गया है। भाग-एक में सामान्य अध्ययन/सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न होंगे। इसमें कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा। इस प्रकार सामान्य अध्ययन खंड के लिए अधिकतम 150 अंक निर्धारित हैं। वहीं भाग-दो में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी पद के लिए निर्धारित विषय पर आधारित होगा। इसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और यह खंड 300 अंकों का होगा।

साक्षात्कार के लिए 50 अंक

स्क्रीनिंग परीक्षा में योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को आगे साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण) के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के लिए 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। यानी चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग परीक्षा के 450 अंकों के साथ साक्षात्कार के 50 अंक शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- UP में वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य भर्ती पूरी होने में लगे 13 साल, अभ्यर्थी नतीजों पर दर्ज करा रहे शिकायत

यह भी पढ़ें- UP के प्राथमिक विद्यालयों में 11508 सहायक अध्यापक भर्ती विज्ञापन से प्रतियोगी छात्र उत्साहित, शिक्षामित्र निराश क्यों?