UP PCS Mains Result 2025: इंतजार खत्म! पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी देंगे इंटरव्यू
UP PCS Mains Result 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2025 मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, ...और पढ़ें

यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित हो गया है।
HighLights
यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्षा में 10,284 अभ्यर्थी हुए थे शामिल
29 मार्च से एक अप्रैल तक प्रयागराज और लखनऊ में हुई थी
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP PCS Mains Result 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस)-2025 की मुख्य परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। मुख्य परीक्षा में सफल 2297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। अब इन अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी साक्षात्कार में शामिल होना होगा।
परीक्षा में 10,284 अभ्यर्थी शामिल हुए थे
पीसीएस-2025 की मुख्य लिखित परीक्षा 29 मार्च से एक अप्रैल तक प्रयागराज और लखनऊ जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें कुल 10,284 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
812 पदों के लिए 2297 अभ्यर्थियों का होगा साक्षात्कार
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 28 प्रकार के पदों के लिए 814 रिक्तियां निर्धारित हैं। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार इन 814 रिक्तियों में से दो रिक्तियां ऐसी हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। इन दो पदों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। शेष 812 रिक्तियों पर चयन मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। इन्हीं 812 पदों के लिए आयोग ने 2297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किया है।
आयोग ने किया स्पष्ट
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा का परिणाम इलाहाबाद हाई कोर्ट में लंबित एक रिट याचिका से संबंधित अंतिम न्यायिक निर्णय के अधीन रहेगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दायर विशेष अपील से संबंधित मामले में हाईकोर्ट द्वारा पारित अंतिम निर्णय के अधीन महिला अभ्यर्थियों का परिणाम भी रहेगा।
साक्षात्कार से विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी
आयोग के सचिव के अनुसार मुख्य परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों के लिए अधिमान्यता (प्रेफरेंस) और साक्षात्कार से संबंधित विस्तृत विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी। वेबसाइट पर उपलब्ध परिणाम आयोग ने परिणाम को अपने कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने के साथ ही यूपीपीएससी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
सफल अभ्यर्थियों के प्राप्तांत, कटऑफ उपलब्ध कब होगा?
UP PCS Mains Result 2025 आयोग ने कहा है कि सफल अभ्यर्थियों को उनके प्राप्तांक, कटआफ अंक और अन्य आवश्यक सूचनाएं संबंधित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध कराई जाएंगी। प्राप्तांक और कटआफ से संबंधित जानकारी के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
