विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय: जुलाई सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, विद्यार्थियों को मिला अंतिम मौका

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 17 Sep 2026 02:10 PM (IST)

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई सत्र 2026-27 में प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय।

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय।

HighLights

  1. जुलाई सत्र 2026 में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि पहले 15 सितंबर निर्धारित थी

  2. जुलाई सत्र 2026-27 के विद्यार्थियों के लिए पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 30 सितंबर है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के जुलाई सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी प्रो. जय प्रकाश यादव के अनुसार जुलाई सत्र में प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक विस्तारित कर दी गई है।

प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर

जुलाई सत्र 2026 में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि पहले 15 सितंबर निर्धारित थी। कुलपति के निर्देशानुसार अब इसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। इसके बाद जुलाई सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।

री-रजिस्ट्रेशन भी 30 सितंबर तक होगा

इसके साथ ही जुलाई सत्र 2026-27 के विद्यार्थियों के लिए पुनः पंजीकरण (री-रजिस्ट्रेशन) की अंतिम तिथि भी 30 सितंबर निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने सभी क्षेत्रीय समन्वयकों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई और विद्यार्थियों को सूचना देने के निर्देश दिए हैं।

विद्यार्थियों के लिए अंतिम मौका 

तिथि बढ़ाए जाने से उन विद्यार्थियों को विशेष राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश अब तक विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, प्रमाणपत्र एवं अन्य दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश या पुनः पंजीकरण नहीं करा सके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित अंतिम तिथि से पहले प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।