विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board: अनुप्रयोगात्मक समझ परखने वाले प्रश्न बोर्ड परीक्षा में अधिक होंगे, यूपी बोर्ड का दिशा-निर्देश जारी

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 17 Sep 2026 05:17 PM (IST)

यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के विज्ञान विषयों के प्रश्नपत्रों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ...और पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा में अब अनुप्रयोगात्मक समझ वाले प्रश्न अधिक पूछे जाएंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा में अब अनुप्रयोगात्मक समझ वाले प्रश्न अधिक पूछे जाएंगे।

HighLights

  1. 12 अंक के ज्ञानात्मक और 15 अंक के विश्लेषणात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे

  2. विज्ञान विषय के लिए राज्य विज्ञान संस्थान ने जारी किया दिशा-निर्देश

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ से 12 तक के विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के प्रश्नपत्र निर्माण के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। राज्य विज्ञान संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने पहली बार प्रश्नपत्र निर्माताओं व शिक्षकों को दक्षता आधारित प्रश्नों के निर्माण के लिए मानक, दिशा-निर्देश और व्यावहारिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया है।

विज्ञान में अधिक अनुप्रयोगात्मक समझ वाले प्रश्न अधिक

इसके अनुसार विज्ञान विषय में सबसे अधिक अनुप्रयोगात्मक समझ की जांच वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। ये प्रश्न कुल प्रश्नों के 35 प्रतिशत अर्थात 25 अंक के होंगे। ज्ञानात्मक प्रश्न 12 अंक, बोधात्मक 12 अंक, विश्लेषणात्मक 15 और मूल्यांन व रचना संबंधी प्रश्न तीन तीन अंक के रहेंगे।

सवा तीन घंटे में हल करना होगा प्रश्न 

प्रश्नपत्र तीन घंटे 15 मिनट में हल करना होगा। पूर्णांक 70 अंक है। विस्तृत उत्तरीय तीन प्रश्न प्रत्येक छह अंक के रहेंगे। सुझाव है कि इन्हें परीक्षार्थी 60 मिनट में हल करें। लघुत्तरीय पांच प्रश्न, प्रत्येक के लिए चार अंक और समय सीमा 50 मिनट का सुझाव है। अति लघु उत्तरीय छह प्रश्न, प्रत्येक के लिए दो अंक, इन प्रश्नों को 30 मिनट में हल करने का प्रयास करना चाहिए। बहुविकल्पी प्रश्नों की संख्या 20 है, प्रत्येक के लिए एक अंक, इन्हें भी 30 मिनट में हल करने का प्रयास करना चाहिए।

नवीं कक्षा में विज्ञान में इकाईवार अंकों का बंटवारा

नवीं कक्षा में विज्ञान में इकाईवार अंकों का बंटवारा है। द्रव्य प्रकृति एवं व्यवहार खंड से 20, सजीव जगत में संगठन से 20, गति, बल तथा कार्य खंड से 25, खाद्य उत्पादन खंड से पांच अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रतिशत सरल प्रश्न, 50 प्रतिशत सामान्य, 20 प्रतिशत कठिन प्रश्न रहेंगे। इनका अंक वितरण क्रमश: 21, 35 और 14 होगा।

जैव जगत से 20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे

इसी तरह 10वीं में रासायनिक पदार्थ- प्रकृति एवं व्यवहार से 20 अंक के प्रश्न रहेंगे। इनमें रासायनिक अभिक्रियाएं (समीकरण, प्रकार) अम्ल, क्षार एवं लवण (पीएच पैमाने का महत्व व यौगिकों के निर्माण)धातु एवं अधातु (गुणधर्म व आयनिक यौगिक) कार्बन और उसके यौगिक संबंधी जानकारी का परीक्षण होगा। जैव जगत से 20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें पोषण, श्वसन, परिवहन, उत्सर्जन, पादप व जंतु तंत्रिका तंत्र व हार्मोन, जीवों में जनन, वंशानुगत एवं विकास संबंधी पाठ की समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।

प्राकृतिक संसाधन से पांच अंक के प्रश्न रहेंगे

प्राकृतिक घटनायें (भौतिक विज्ञान) 12 अंक के इस खंड में वक्र पृष्ठों द्वारा प्रकाश का परावर्तन, अपवर्तन लेंस, गोलीय दर्पण, मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार के साथ विद्युत का प्रभाव 13 अंक के इस खंड में विद्युत धारा, विभवांतर तथा विद्युत प्रतिरोधओम का नियम तथा प्रतिरोधों का संयोजन विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव और प्राकृतिक संसाधन से पांच अंक के प्रश्न रहेंगे।

प्रश्न सकारात्मक बदलाव लाएंगे

इसमें ऊर्जा के स्रोत हमारा पर्यावरण प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन के बारे में पूछा जाएगा। राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज के प्राचार्य राजेंद्र प्रताप का कहना है कि अनुप्रयोगात्मक व दक्षता आधारित प्रश्न सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

यह भी पढ़ें- UP राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय: जुलाई सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, विद्यार्थियों को मिला अंतिम मौका

यह भी पढ़ें- सीएम ग्रिड से पांच सड़कों की बदलेगी सूरत, 60 करोड़ से होगा कायाकल्प