विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज की पांच सड़कों का 60 करोड़ रुपये से कायाकल्प होगा, सीएम ग्रिड योजना से लोगों का आरामदायक होगा आवागमन 

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 17 Sep 2026 04:59 PM (IST)

प्रयागराज में सीएम ग्रिड योजना के तहत पांच प्रमुख सड़कों का नगर निगम 60 करोड़ रुपये से कायाकल्प करेगा। इन ...और पढ़ें

राजरूपपुर, कालिंदीपुरम की व अन्य प्रमुख सड़कों पर सफर आरामदायक होगा।

राजरूपपुर, कालिंदीपुरम की व अन्य प्रमुख सड़कों पर सफर आरामदायक होगा।

HighLights

  1. जल निकासी के साथ सड़क किनारे हरियाली का भी रहेगा इंतजाम

  2. राजरूपपुर, कालिंदीपुरम व अन्य प्रमुख सड़कों पर सफर आसान होगा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर की पांच प्रमुख सड़कों के दिन अब बहुरने वाले हैं। सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम इन सड़कों का कायाकल्प कराने जा रहा है। करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से 10 किलोमीटर तक के दायरे में सड़कों को व्यवस्थित किया जाएगा। 

सड़कों पर जलभराव की समस्या नहीं रहेगी 

सड़क निर्माण के साथ जल निकासी, हरियाली और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा, जिससे बारिश में सड़कों पर जलभराव की समस्या नहीं हो और राहगीरों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

इन सड़कों को संवारा जाएगा

नगर निगम की योजना में पीडीए की मौसम विहार आवासीय योजना के सामने वाली सड़क को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा राजरूपपुर और कालिंदीपुरम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों को सीएम ग्रिड योजना के तहत संवारा जाएगा। सड़कों के निर्माण के दौरान जल निकासी व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि बारिश का पानी सड़क पर जमा न हो।

पैदल राहगीरों की भी व्यवस्था रहेगी 

योजना के तहत सड़क किनारे हरियाली विकसित करने के साथ पैदल चलने वालों के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने की तैयारी है। इससे सड़कें केवल नई बनने तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि उन्हें व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जाएगा। चयनित सड़कों पर काम शुरू करने से पहले आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

फोर लेन वाली सड़कें ही चयनित

नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत चयनित सड़कों के विकास में गुणवत्ता और जल निकासी को प्राथमिकता दी जाएगी। फोर लेन वाली सड़कों को ही सीएम ग्रिड योजना के लिए चयनित किया गया है।

यह भी पढ़ें- UP राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय: जुलाई सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, विद्यार्थियों को मिला अंतिम मौका

यह भी पढ़ें- राधा अष्टमी: शुभ मुहूर्त में पूजन विधि से मनाएं जन्मोत्सव, पुण्य प्राप्ति को व्रती श्रद्धालु इन मंत्रों का करें जाप