विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPSC LT Grade Exam 2025 : एलटी ग्रेड कंप्यूटर विषय की मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित, प्रवेशपत्र डाउनलोड करें, नकल पर सजा

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Wed, 12 Aug 2026 12:33 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड कंप्यूटर विषय की मुख्य परीक्षा की तिथि 16 अगस्त को लखनऊ में ...और पढ़ें

UPPSC LT Grade Exam 2025 कंप्यूटर की मुख्य परीक्षा 16 अगस्त को होगी।

UPPSC LT Grade Exam 2025 कंप्यूटर की मुख्य परीक्षा 16 अगस्त को होगी।

HighLights

  1. 16 अगस्त को लखनऊ में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी परीक्षा

  2. प्रवेशपत्र आयोग की वेबसाइट पर, अभ्यर्थी ओटीआर नंबर से करें डाउनलोड

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC LT Grade Mains Exam 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) मुख्य परीक्षा-2025 के तहत कंप्यूटर विषय की परीक्षा 16 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा लखनऊ में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर के माध्यम से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश को लेकर निर्देश

UPPSC LT Grade Mains Exam 2025 परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश को लेकर आयोग ने समय निर्धारित किया है। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटा 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

नकल आदि पर एक करोड़ रुपये जुर्माना

आयोग ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत अनुचित साधनों का प्रयोग, नकल करना या नकल कराने का प्रयास, प्रश्नपत्र का प्रतिरूपण करना, प्रश्नपत्र को प्रकट करना अथवा प्रकट करने का षड्यंत्र करना आदि दंडनीय अपराध की श्रेणी में आएंगे। ऐसे मामलों में एक करोड़ रुपये तक जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा का प्रविधान है।

यह भी पढ़ें- UPPSC Assistant Professor Results 2025 : सात विषयों में 202 पदों पर 2786 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में घर बनवाना होगा सस्ता, PDA कम करेगा बेटरमेंट चार्ज; किसलिए लिया जाता है यह शुल्क?