विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPSC Assistant Professor Results 2025 : सात विषयों में 202 पदों पर 2786 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Wed, 12 Aug 2026 02:24 PM (IST)

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2025 के सात विषयों का परिणाम जारी कर ...और पढ़ें

राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम यूपी पीएससी ने जारी किया है।

राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम यूपी पीएससी ने जारी किया है।

HighLights

  1. UPPSC का राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा परिणाम

  2. 28 विषयों की परीक्षा 31 मई को प्रारंभिक परीक्षा का किया गया था आयोजन 

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC Assistant Professor Results 2025उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा-2025 के सात विषयों का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, संगीत वादन-सितार, उर्दू और फारसी (पर्सियन) विषयों में प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया है। इन सात विषयों में कुल 202 पदों के सापेक्ष 2786 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

31 मई को हुई थी परीक्षा 

राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य परीक्षा-2025 के तहत 28 विषयों की परीक्षा 31 मई को आयोजित की गई थी। अंग्रेजी विषय में 92 रिक्तियों के सापेक्ष सबसे अधिक 1173 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। इस विषय में कुल 4,866 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 2490 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

भौतिकी में 60 पदों पर 580 अभ्यर्थी देंगे मुख्य परीक्षा 

शिक्षाशास्त्र में 14 पदों के लिए 323 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए हैं। इस विषय में 6616 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था और 2930 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसी प्रकार गृह विज्ञान में 28 रिक्तियों के सापेक्ष 640 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इस विषय में 2991 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और 1699 परीक्षा में शामिल हुए। भौतिक विज्ञान में 60 पदों के लिए 580 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए सफल घोषित किया गया है। इसमें 3852 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था और 1563 परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

संगीत, उर्दू और फारसी में कम अभ्यर्थी

UPPSC Assistant Professor Results 2025 संगीत वादन-सितार विषय में चार रिक्तियों के सापेक्ष 23 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए हैं। इस विषय में 71 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और 44 ने परीक्षा दी थी। उर्दू विषय में तीन पदों के सापेक्ष 32 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। यहां 787 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 438 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, फारसी (पर्शियन) में एक रिक्ति के सापेक्ष 15 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए हैं। इसमें 82 पंजीकृत थे और 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- UPPSC LT Grade Exam 2025 : एलटी ग्रेड कंप्यूटर विषय की मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित, प्रवेशपत्र डाउनलोड करें, नकल पर सजा

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में घर बनवाना होगा सस्ता, PDA कम करेगा बेटरमेंट चार्ज; किसलिए लिया जाता है यह शुल्क?