विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPSC प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा: सिटी स्लिप जारी, 30 अक्टूबर से मिलेंगे प्रवेशपत्र; राजकीय महाविद्यालय में होगी नियुक्ति

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 25 Oct 2026 04:03 PM (IST)

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों में प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर ...और पढ़ें

उप्र लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है।

उप्र लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है।

HighLights

  1. दो नवंबर से शुरू होगी पांच दिवसीय परीक्षा

  2. प्रतिदिन दो पालियों में शामिल होंगे अभ्यर्थी

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों में प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा-2023 दो से छह नवंबर तक होगी। परीक्षा पांच दिनों तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी।

स्क्रीनिंग परीक्षा में कुल 10 विषय शामिल हैं। इनमें शालाक्य तंत्र, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, रोग निदान, अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद, रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना, द्रव्य गुण, संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत, क्रिया शरीर, स्वस्थवृत्त एवं रचना शरीर विषय शामिल हैं। परीक्षा निर्धारित तिथियों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

पहली पाली सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। अनु सचिव ओंकार नाथ सिंह के अनुसार यूपीपीएससी ने अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र वाले जनपद की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। अभ्यर्थियों को अपने ओटीआर नंबर के माध्यम से लागिन करके संबंधित विषय की परीक्षा के लिए जारी डिस्ट्रिक्ट इंफार्मेशन स्लिप डाउनलोड करनी होगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि डिस्ट्रिक्ट इंफार्मेशन स्लिप प्रवेश पत्र नहीं है। यह केवल अभ्यर्थियों को उस जनपद की अग्रिम जानकारी देने के लिए जारी की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र 30 अक्टूबर से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटा 30 मिनट पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती: एडमिट कार्ड जारी, 27-28 अक्टूबर को होगी परीक्षा; 4029 पदों पर होगी नियुक्ति

यह भी पढ़ें- Railway ALP Bharti 2026 : मॉक टेस्ट के जरिए परीक्षा की तैयारी परखेंगे अभ्यर्थी, ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी