विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Railway ALP Bharti 2026 : मॉक टेस्ट के जरिए परीक्षा की तैयारी परखेंगे अभ्यर्थी, ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 24 Oct 2026 07:38 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट (एएलपी भर्ती-2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं और अभ्यर्थी अब ...और पढ़ें

रेलवे एएलपी भर्ती 2026 मॉक टेस्ट से अभ्यर्थी तैयारी परख सकेंगे।

रेलवे एएलपी भर्ती 2026 मॉक टेस्ट से अभ्यर्थी तैयारी परख सकेंगे।

HighLights

  1. 11,127 पदों पर होगी भर्ती, परीक्षा 3 से 5 नवंबर तक

  2. आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत 610 पद हैं शामिल

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Railway ALP Bharti 2026 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी भर्ती-2026) भर्ती के लिए आयोजित होने वाले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। साथ ही वेबसाइट पर अब माक टेस्ट भी अभ्यर्थी दे सकते हैं।

अभ्यर्थी कैसे दे सकते हैं टेस्ट?

यह टेस्ट निश्शुल्क है, परीक्षार्थी इसके माध्यम से पूरी परीक्षा के पैटर्न को समझ पाएंगे साथ ही परीक्षा के दौरान गलतियों से बचेंगे। परीक्षा तीन से पांच नवंबर के बीच होगी। अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर व जन्मतिथि डालकर टेस्ट देने का मौका मिलेगा। माक टेस्ट देने वाले परीक्षार्थियों को मूल परीक्षा के दौरान कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

पांच चरणों में होगी भर्ती

Railway ALP Bharti 2026 इस भर्ती के जरिए कुल 11,127 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत 610 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों का चयन मुख्य रूप से पांच चरणों में पूरा होगा। दो चरण में कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा फिर साइको, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण।

पहला चरण क्वालीफाइंग होगा

पहला चरण केवल अगले चरण के लिए शार्टलिस्ट करने हेतु अर्हक (क्वालीफाइंग) प्रकृति का होता है। सीबीटी-टू दो भागों में होगा। पहले भाग में 175 प्रश्न पूंछे जाएंगे और इसके जरिए मेरिट निर्धारित होगी। भाग दो संबंधित ट्रेड का होगा जिसमें 75 प्रश्न पूंछे जाएंगे, यह भी क्वालिफाइंग होगा, लेकिन 35 प्रतिशत अंक पाना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें- दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें प्रयागराज होकर चलेंगी, समय सारिणी जारी; बंगाल झारखंड से राजस्थान का सफर होगा आसान

यह भी पढ़ें- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया प्रयागराज एक्सप्रेस के मुकाबले दोगुना होगा, टिकट बुकिंग की यात्रियों को प्रतीक्षा