विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती: एडमिट कार्ड जारी, 27-28 अक्टूबर को होगी परीक्षा; 4029 पदों पर होगी नियुक्ति

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 25 Oct 2026 02:28 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर सहित 4,029 पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर को होगी। आधार बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है।

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती  परीक्षा, 27 और 28 अक्टूबर को होगी।

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा, 27 और 28 अक्टूबर को होगी।

HighLights

  1. कंप्यूटर आधारित प्रणाली से होगी परीक्षा, आधार बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य

  2. कंप्यूटर पर होगी परीक्षा, भर्ती में बढ़ाए गए 36 पद, अनारक्षित 1714 पद

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो सामग्री अधीक्षक तथा रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक के कुल 4,029 पदों पर भर्ती के लिए प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

इस भर्ती (2026) के तहत आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत 341 पद शामिल हैं। प्रयागराज बोर्ड से चयनित होने वाले अभ्यर्थी उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों तथा रेलवे कार्यशालाओं में अपनी सेवाएं देंगे। परीक्षा का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर को किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैँ।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का आधार-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है, जिसके लिए मूल आधार कार्ड लाना जरूरी होगा। किसी भी सहायता या प्रश्न के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 9513166371 जारी किया है, जिस पर सुबह नौ से शाम छह बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

पहले इस भर्ती में 3,993 पदों पर नियुक्तियां होनी थीं, लेकिन इसमें 36 नए पदों के शामिल होने के बाद कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 4,029 हो गई है। इन पदों में अनारक्षित (जनरल) वर्ग के लिए 1714, ओबीसी के लिए 919, एससी के लिए 632, एसटी के लिए 366 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 398 सीटें शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- प्रयागराज से विंध्याचल-चित्रकूट तक मेट्रो विस्तार की सिफारिश, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट प्रणाली की कवायद शुरू

यह भी पढ़ें- रेलवे काउंटर से आरक्षित टिकट लेने पर 45 पैसे में पाएं 10 लाख का यात्रा बीमा, करोड़ों रेलयात्रियों को राहत