UPPSC Exam Result 2020 : पांच वर्ष पुरानी भर्ती का परिणाम जारी, 11 अभ्यर्थी सफल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पांच साल पुरानी संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा-2020 का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 11 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज।
HighLights
संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा का चयन परिणाम यूपीएससी ने घोषित किया
लिखित परीक्षा 21 नवंबर 2021 व 7 से 14 सितंबर 2026 तक प्रायोगिक हुई थी
विधीक्षण अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 28 अक्टूबर को, 23 से डाउनलोड होंगे प्रवेशपत्र
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC Exam Result 2020 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा-2020 का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 11 रिक्त पदों के सापेक्ष 11 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है।
प्रायोगिक परीक्षा में 260 अभ्यर्थी उपस्थित थे
UPPSC Exam Result 2020 आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार लिखित परीक्षा 21 नवंबर 2021 को हुई थी। इसके बाद सात से 14 सितंबर 2026 तक प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई। लिखित परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र में 1447 और द्वितीय प्रश्नपत्र में 1415 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रायोगिक परीक्षा के लिए कुल 281 अभ्यर्थियों को औपबंधिक प्रवेश दिया गया था, जिनमें से 260 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। शेष अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विधीक्षण अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 28 को
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की विधीक्षण अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 का आयोजन 28 अक्टूबर को किया जाएगा। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। आयोग के अनुसार इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने ओटीआर नंबर के माध्यम से लागिन करना होगा। इसके बाद संबंधित परीक्षा का डिस्ट्रिक्ट इन्फार्मेशन स्लिप डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र आवंटित जिले की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
प्रवेशपत्र 23 अक्टूबर से आयोग की वेबसाइट पर
परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र 23 अक्टूबर से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों को अपने ओटीआर नंबर के माध्यम से प्रवेश पत्र और परीक्षा संबंधी निर्देश डाउनलोड करने होंगे। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटा 30 मिनट पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, जबकि परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
