UPPSC BEO Recruitment : खंड शिक्षा अधिकारी के 238 पदों पर भर्ती की राह खुली, बेसिक शिक्षा विभाग में होगी नियुक्ति
UPPSC BEO Recruitment बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के 238 पदों पर भर्ती का रास्ता खुल गया ...और पढ़ें

उप्र लोक सेवा आयोग, प्रयागरजा।
HighLights
बेसिक शिक्षा निदेशालय ने उप्र लोक सेवा आयोग को पदों का अधियाचन भेजा
शीघ्र ही इन पदों पर भर्ती को आवेदन मांगे जाएंगे फिर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी
राज्य ब्यूरे, जागरण, प्रयागराज। UPPSC BEO Recruitment बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा शिक्षाधिकारियों (बीईओ) की नियुक्ति की राह खुल गई है। अर्हता संबंधी सभी आशंकाओं को दूर करते हुए बेसिक शिक्षा निदेशालय ने लोक सेवा आयोग को 238 पदों का अधियाचन भेज दिया है। माना जा रहा है कि शीघ्र ही इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे और भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
बीएड अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
खंड शिक्षा अधिकारी के पदों पर आवेदन के लिए बीएड अभ्यर्थियों को मान्य किया गया है। इसके समकक्ष अन्य पाठ्यक्रम के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे। आरक्षण व्यवस्था के साथ नई रिक्तियों के सत्यापन आदि की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है।
यूपी में बीईओ के 1031 पद
प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारियों के कुल 1031 पद हैं। इनमें से 350 से अधिक पद रिक्त हैं। 26 मई को 164 खंड शिक्षाधिकारियों को बीएसए या उनके समकक्ष पदों पर पदोन्नति दी गई है। इसके बाद खाली हुए पदों की संख्या बढ़ गई है फिर भी 238 पदों का अधियाचन भेजा गया है।
आयोग ने 2019 में 309 पदों पर भर्ती निकाली थी
UPPSC BEO Recruitment बेसिक शिक्षा निदेशालय ने पिछले वर्ष खंड शिक्ष अधिकारियों की भर्ती का अधियाचन भेजा था लेकिन नियमावली को लेकर पेच फंस गया था। इसकी वजह से लोक सेवा आयोग ने अधियाचन वापस कर दिया था। आयोग ने 2019 में खंड शिक्षा अधिकारियों के 309 पदों पर भर्ती निकाली थी।
