विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPSC की सहायक नगर नियोजक मुख्य परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 3 अक्टूबर

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 12 Sep 2026 04:49 PM (IST)

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक नगर नियोजक मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज।

HighLights

  1. प्रारंभिक परीक्षा सात जुलाई को आयोजित की गई थी

  2. 84 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक नगर नियोजक (विशेष चयन) के आठ पदों के लिए मुख्य परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा सात जुलाई को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

331 अभ्यर्थियों में से 179 सम्मिलित हुए थे

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की फोटो कॉपी सभी अंक तालिकाओं, प्रमाणपत्र आदि के साथ तीन अक्टूबर की शाम पांच बजे तक आयोग कार्यालय में पंजीकृत डाक से या खुद जमा करना होगा। आठ पदों के लिए सात जुलाई को आयोजित परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन करने वाले 331 अभ्यर्थियों में से 179 सम्मिलित हुए थे। 84 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए थे।

कुलसचिव के आठ पदों के लिए 17 से साक्षात्कार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत कुलसचिव के आठ पदों के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी किया है। साक्षात्कार 17 व 18 सितंबर को सुबह दस से दो बजे तक साक्षात्कार होंगे। उप सचिव सुनील कुमार के अनुसार साक्षात्कार के संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को मौका

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने लोकोमोटर दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रतिपूरक समय (कंपंसेटरी समय) से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग के अनुसार ऐसे अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन जमा करते समय अपलोड किए गए दस्तावेजों के आधार पर प्रतिपूरक समय देने का निर्णय लिया गया है।

एकमुश्त उपलब्ध सुविधा का लाभ 12 सितंबर तक 

ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने आवेदन के समय आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए थे, लेकिन दस्तावेजों में कमी या त्रुटि के कारण उन्हें प्रतिपूरक समय नहीं मिल सका, उन्हें एक बार के लिए सही और वैध दस्तावेज अपलोड करने का अवसर दिया गया है। यह सुविधा केवल सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा के लिए होगी। एकमुश्त उपलब्ध सुविधा का लाभ 12 सितंबर दोपहर दो बजे तक उठाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- IIIT Allahabad का दीक्षा समारोह: 22 मेधावियों को मेडल और 728 को मिलीं उपाधियां, दिव्यांश ओमर को अध्यक्ष स्वर्ण पदक

यह भी पढ़ें- रेलवे ने बढ़ाए ट्रेनों के फेरे, त्योहारों पर यात्रियों को मिल जाएगा कन्फर्म टिकट, कई स्पेशल ट्रेनों के समय में बदलाव