विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे ने बढ़ाए ट्रेनों के फेरे, त्योहारों पर यात्रियों को मिल जाएगा कन्फर्म टिकट, कई स्पेशल ट्रेनों के समय में बदलाव

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 12 Sep 2026 01:53 PM (IST)

उत्तर मध्य रेलवे ने गणेश उत्सव, नवरात्र, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के लिए यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने ...और पढ़ें

आगामी त्योहारों पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का फेरा बढ़ाया है।

आगामी त्योहारों पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का फेरा बढ़ाया है।

HighLights

  1. गणेश उत्सव, नवरात्र, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर घर जाना आसान

  2. उत्तर मध्य रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के समय में बदलाव भी कर दिया है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। आगामी त्योहारी सीजन जैसे गणेश उत्सव, नवरात्र, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए रेलवे ने कमर कस ली है। यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन को आसान बनाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है।

यात्रियों को बर्थ आसानी से मिल सकेगी

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की वजह से नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का दबाव कम होगा और त्योहार पर घर लौटने वाले लोगों को कन्फर्म टिकट व बर्थ आसानी से मिल सकेगी।

बिहार, बंगाल और कोलकाता रूट की स्पेशल ट्रेनें

कानपुर सेंट्रल- कोलकाता (04157/04158):

यह साप्ताहिक ट्रेन कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक मंगलवार (6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026) को सुबह 08:00 बजे चलेगी। वापसी में कोलकाता से प्रत्येक बुधवार (7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026) को सुबह 07:25 बजे रवाना होगी। दोनों दिशाओं में इसके कुल 8-8 फेरे चलेंगे। यह ट्रेन फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्धमान होते हुए पहुंचेगी।

आगरा कैंट- कोलकाता (01911/01912):

यह साप्ताहिक ट्रेन आगरा कैंट से हर गुरुवार (1 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026) को भोर में 03:40 बजे छूटेगी। कोलकाता से यह हर शुक्रवार (2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026) को सुबह 07:25 बजे चलेगी। इसके 9-9 फेरे चलेंगे। यह टूंडला, इटावा, कानपुर, प्रयागराज (सूबेदारगंज), गया, धनबाद और आसनसोल के रास्ते जाएगी।

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- आसनसोल (04185/04186):

यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलेगी। झांसी से हर रविवार और बुधवार (7 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026) को सुबह 09:20 बजे चलेगी। आसनसोल से हर सोमवार और गुरुवार (8 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026) को शाम 17:10 बजे खुलेगी। इसके कुल 16-16 फेरे लगाए जाएंगे। रास्ते में यह उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह और चितरंजन में रुकेगी।

मदार जंक्शन- पटना (09601/09602):

मदार से हर गुरुवार (1 अक्टूबर से 26 नवंबर) और पटना से हर शुक्रवार (2 अक्टूबर से 27 नवंबर) को इसके 9-9 फेरे चलेंगे।

मुंबई और महाराष्ट्र रूट की ट्रेनें

आजमगढ़- बांद्रा टर्मिनस (05183/05184):

आजमगढ़ से हर शनिवार (3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026) और बांद्रा से हर सोमवार (5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026) को इसके 9 अतिरिक्त फेरे संचालित होंगे।

झांसी- बांद्रा टर्मिनस (02199/02200):

झांसी से प्रत्येक गुरुवार (1 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026) और बांद्रा से प्रत्येक शनिवार (3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026) को 9 फेरे लगाएगी।

प्रयागराज- दादर (04139/04140):

प्रयागराज से हर शुक्रवार (2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026) और दादर से हर रविवार (4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026) को इसके 9 फेरे चलेंगे।

सूबेदारगंज- दादर (04175/04176):

सूबेदारगंज से प्रत्येक रविवार (4 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026) और दादर से प्रत्येक मंगलवार (6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026) को 8 फेरे संचालित होंगे।

गुजरात रूट की स्पेशल ट्रेनें

प्रयागराज- उधना (04105/04106):

प्रयागराज से हर गुरुवार व रविवार (1 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026) और उधना से हर शुक्रवार व सोमवार (2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026) को कुल 18 फेरे लगाएगी।

सूबेदारगंज- उधना (04155/04156):

सूबेदारगंज से सोमवार व गुरुवार (19 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026) और उधना से मंगलवार व शुक्रवार (20 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026) को इसके 12 फेरे चलेंगे।

आगरा कैंट- उधना (01907/01908):

आगरा से मंगलवार (6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026) और उधना से बुधवार (7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026) को 8 फेरे चलेंगे।

सूबेदारगंज- वलसाड (04119/04120 व 04177/04178):

गाड़ी संख्या 04119/20 शनिवार व रविवार को 9 फेरे और गाड़ी संख्या 04177/78 मंगलवार व बुधवार को 8 फेरे लगाएगी।

प्रयागराज- वेरावल (04173/04174):

प्रयागराज से हर गुरुवार (1 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026) और वेरावल से हर शुक्रवार को 9 फेरे चलेंगे।

कानपुर- असारवा व आगरा- असारवा:

कानपुर-असारवा (01905/01906) के 9 फेरे और आगरा कैंट-असारवा (01909/01910) के 8 फेरे संचालित किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश (इंदौर) रूट की ट्रेन

सूबेदारगंज- इंदौर (04169/04170):

सूबेदारगंज से प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार (2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026) को चलेगी। वहीं इंदौर से प्रत्येक शनिवार और मंगलवार (3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026) को रवाना होगी। इसके कुल 17 फेरे चलेंगे।समय और स्टेशनों में हुए अहम बदलाव

गांधीग्राम के बजाय साबरमती जाएगी ट्रेन:

गाड़ी संख्या 04111/04112 (प्रयागराज-गांधीग्राम) अब नए नंबर 04179/04180 के साथ प्रयागराज-साबरमती के बीच चलेगी। यह प्रयागराज से शाम 16:00 बजे (मंगलवार व शनिवार) चलकर अगले दिन दोपहर 15:40 बजे साबरमती पहुंचेगी। वापसी में साबरमती से शाम 17:45 बजे (बुधवार व सोमवार) रवाना होगी।

असारवा  कानपुर सेंट्रल (01906):

6 अक्टूबर 2026 से इसके समय में मामूली बदलाव किया गया है। अब यह टूंडला 03:50 बजे, फिरोजाबाद 04:20 बजे और इटावा 05:10 बजे पहुंचेगी, जबकि कानपुर आगमन सुबह 07:00 बजे ही रहेगा।

मदार- पटना (09601):

1 अक्टूबर 2026 से टूंडला जंक्शन पर इस गाड़ी का नया समय दोपहर 14:45 बजे आगमन और 14:50 बजे प्रस्थान रहेगा।

पूर्वी रेलवे में संशोधित समय

कानपुर-कोलकाता और आगरा-कोलकाता स्पेशल ट्रेनों के आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, बैंडेल और नैहाटी स्टेशनों पर ठहराव समय में हल्का संशोधन किया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज से लखनऊ और अयोध्या समेत कई शहरों का रोडवेज बस किराया बढ़ा, फाफामऊ पुल पर प्रतिबंध बनी वजह

यह भी पढ़ें- प्रयागराज पहली बार नोएडा के जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे जुड़ेगा, मुंबई के लिए मिलेगी अकासा व इंडिगो की उड़ान

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की टीम पहुंची एसएससी प्रयागराज, जानी ऑनलाइन परीक्षा की बारीकियां, गहन विमर्श