41 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों को संस्था आवंटित, 11 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त: UPESSC ने जारी किया विषयवार पैनल
शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 41 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों को संस्था आवंटित की है, जबकि आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न करने ...और पढ़ें

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।
HighLights
आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने या परीक्षण में दोष मिलने पर 11 का चयन निरस्त
आवेदित पदों के सापेक्ष संशोधित चयन परिणाम 23 अगस्त को घोषित किया गया था
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत चयनित 41 अभ्यर्थियों को संस्था आवंटित कर विषयवार पैनल जारी किया है। यह पैनल आयोग की अधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर देखा जा सकता है।
इसलिए 11 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त हुआ
11 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त किया गया है। ये सभी अभ्यर्थी में आवश्यक अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत नहीं कर सके या फिर परीक्षण में कोई दोष पाया गया। इन सभी अभ्यर्थियों से संबंधित संस्था आवंटन आयोग ने पूर्व में वांछित अभिलेख व अर्हता संबंधी प्रपत्र पूर्ण न करने पर रोक रखा था।
15 विषयों की लिखित परीक्षा 3-4 जून को हुई थी
उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव डाॅ. संजय सिंह के अनुसार आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के तहत विज्ञापित पदों के सापेक्ष 15 विषयों की लिखित परीक्षा तीन और चार जून 2026 को हुई थी। आवेदित पदों के सापेक्ष संशोधित चयन परिणाम चयन बोर्ड नियमावली 1998 के नियम 12 (8) के अनुसार 23 अगस्त को घोषित किया गया।
चयनित 2372 अभ्यर्थियों का संस्था आवंटन
इनमें 13 विषय (कला, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, कृषि, संगीत गायन, संगीत वादन, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, वाणिज्य) के विज्ञापित 2425 पदों के सापेक्ष चयनित 2372 अभ्यर्थियों का संस्था आवंटन उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली 1998 के नियम 12 (8) के अनुसार नौ सितंबर 2026 को जारी किया गया था। इसमें से 52 अभ्यर्थियों का संस्था आवंटन अभिलेख व अर्हता पूर्ण न करने के कारण रोका गया था।
