विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB ALP Result : एएलपी सीबीटी-2 का रिजल्ट घोषित, 4453 अभ्यर्थी तीसरे चरण के लिए शार्टलिस्ट, कटऑफ जारी

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 02 Oct 2026 02:02 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), प्रयागराज ने सहायक लोको पायलट (ALP) भर्ती के CBT-2 का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल ...और पढ़ें

आरआरबी प्रयागराज ने एलपी सीबीटी-2 का रिजल्ट घोषित किया।

आरआरबी प्रयागराज ने एलपी सीबीटी-2 का रिजल्ट घोषित किया।

HighLights

  1. आरआरबी प्रयागराज ने जारी किया सहायक लोको पॉयलट भर्ती का परिणाम

  2. अभ्यर्थी तृतीय चरण की कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) को चयनित

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), प्रयागराज ने सहायक लोको पायलट (ALP) भर्ती (केंद्रीयकृत रोजगार सूचना सं. CEN 01/2025) के द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) का बहुप्रतीक्षित परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 4453 अभ्यर्थियों को तृतीय चरण की कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए अनंतिम (provisional) रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।

28 जुलाई को आयोजित हुई थी सीबीटी-2 परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एएलपी पदों के लिए द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) 28 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम दोनों भागों (भाग ''क'' और भाग ''ख'') के नियमों के आधार पर तैयार किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने भाग ''क'' में निर्धारित कट-ऑफ से अधिक अंक हासिल किए, लेकिन भाग ''ख'' (ट्रेड टेस्ट) में योग्यता अंक प्राप्त नहीं कर सके, उन्हें नियमों के तहत अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है।

25 अक्टूबर के बाद सकता है साइको टेस्ट (CBAT)

अधिसूचना के अनुसार, सफल उम्मीदवारों के लिए तृतीय चरण की परीक्षा (CBAT/साइको टेस्ट) 25 अक्टूबर 2026 के बाद कभी भी आयोजित की जा सकती है। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी (City Intimation Slip) डाउनलोड करने के लिए परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

स्कोर कार्ड देखने के लिए 16 अक्टूबर तक का समय

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके व्यक्तिगत परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते हैं। बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि व्यक्तिगत स्कोर कार्ड देखने की यह सुविधा पोर्टल पर केवल 16 अक्टूबर 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी।

वर्गवार कटऑफ अंक जारी

परिणाम के साथ-साथ आरआरबी ने सीबीएटी के लिए श्रेणीवार सामान्यीकृत कट-ऑफ (Normalized Cut-off) अंक भी साझा किए हैं:
- अनारक्षित (UR): 62.92517
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 58.5034
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 41.83673
- अनुसूचित जाति (SC): 38.43538
- अनुसूचित जनजाति (ST): 35.71429
- पूर्व सैनिक (Ex-SM): 44.21768

दलालों और फर्जी वादों से सावधान रहने की हिदायत

आरआरबी प्रयागराज ने अभ्यर्थियों को सचेत करते हुए कहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत और केवल योग्यता (merit) पर आधारित है। उम्मीदवार नौकरी दिलाने का झूठा वादा करने वाले असामाजिक तत्वों और दलालों के बहकावे में न आएं। इसके अलावा, बोर्ड ने स्पष्ट किया कि सीबीएटी के लिए बुलाया जाना रेलवे में नियुक्ति की गारंटी नहीं है। अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी पूरी तरह से अनंतिम है और दस्तावेजों या प्रक्रिया में किसी भी विसंगति पर इसे कभी भी रद्द किया जा सकता है। नियमित व आधिकारिक अपडेट के लिए परीक्षार्थियों को केवल आरआरबी की वेबसाइट पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- रेलवे में ग्रेजुएट्स के लिए 3477 पदों पर बंपर भर्ती का अवसर, 8 अक्टूबर करें ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे ने छोटे ठेकेदारों को बड़ी राहत दी, अब बीमा जमानत पत्र से मिल सकेगी काम की गारंटी