विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे में ग्रेजुएट्स के लिए 3477 पदों पर बंपर भर्ती का अवसर, 8 अक्टूबर करें ऑनलाइन आवेदन

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 01 Oct 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रेजुएट स्तर के 3477 एनटीपीसी पदों के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। आवेदन 8 अक्टूबर ...और पढ़ें

आरआरबी एनटीपीसी स्नातकों के लिए 3477 पदों पर भर्ती करेगा।

आरआरबी एनटीपीसी स्नातकों के लिए 3477 पदों पर भर्ती करेगा।

HighLights

  1. आरआरबी एनटीपीसी का संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी

  2. आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) ग्रेजुएट स्तर के पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन (Indicative Notice - CEN No. 06/2026) जारी कर दिया गया है।

आरआरबी की वेबसाइट से भरें आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर के विभिन्न रेलवे जोनों में 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 5 और लेवल 6 के कुल 3,477 संभावित रिक्त पदों को भरा जाएगा। स्नातक पास अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट के जरिए निर्धारित समय-सीमा में अपना आवेदन जमा करेंगे।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया

जारी सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आगामी 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है। आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन करना होगा, जिसके लिए आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in उपलब्ध कराया गया है। किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आधार कार्ड सत्यापित आवेदन करें

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों के हित में एक बेहद महत्वपूर्ण सलाह और दिशानिर्देश जारी किया है। बोर्ड ने कहा है कि ऑनलाइन आवेदन भरते समय उम्मीदवार अपने प्राथमिक विवरण का सत्यापन आधार कार्ड (Aadhaar) के माध्यम से ही करें। यदि कोई अभ्यर्थी गैर-आधार सत्यापित आवेदन करता है, तो भर्ती प्रक्रिया के हर चरण में उसके दस्तावेजों की सघन जांच (Scrutiny) की जाएगी, जिससे अभ्यर्थी को अनावश्यक देरी और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

जन्मतिथि में नहीं होना चाहिए अंतर

सफल आधार वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है कि आधार कार्ड में दर्ज अभ्यर्थी का पूरा नाम और जन्मतिथि (DOB) उसकी 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) के प्रमाण पत्र से 100 प्रतिशत मेल खाती हो। इसके अलावा, आधार में अभ्यर्थी की नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक्स (उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली/आईरिस) का अपडेट होना भी अनिवार्य है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सुझाव दिया है कि फॉर्म भरने की शुरुआत से पहले ही वे अपने आधार कार्ड का विवरण जांच लें और यदि कोई त्रुटि है, तो उसे तुरंत सुधरवा लें।

पदों का विवरण, आयु सीमा और योग्यता

इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेजुएट स्तर के विभिन्न लोकप्रिय पदों (जैसे स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड/ट्रेन मैनेजर, सीनियर क्लर्क आदि) के लिए नियुक्तियां की जाएंगी, जो पे-लेवल 5 और 6 के अंतर्गत आते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा में मिलने वाली छूट, परीक्षा पाठ्यक्रम और मेडिकल स्टैंडर्ड का पूरा ब्योरा जल्द जारी होने वाले विस्तृत केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (Detailed CEN) में प्रकाशित किया जाएगा।

दलालों से सावधान रहने की हिदायत

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक सांकेतिक नोटिस है, जिसका मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को आगामी भर्ती के बारे में सूचित करना है ताकि वे अपने सभी जरूरी प्रमाण पत्र और दस्तावेज पहले से तैयार रख सकें। भर्ती की संपूर्ण नियम व शर्तें जल्द ही आरआरबी की मुख्य वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जारी की जाएंगी। इसके साथ ही रेलवे ने अभ्यर्थियों को आगाह किया है कि वे फर्जी जॉब रैकेट, दलालों और बिचौलियों के झांसे में न आएं, क्योंकि रेलवे में चयन पूरी तरह से योग्यता और निष्पक्ष कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पर आधारित होता है।

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Bharti : रेलवे में 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर नौकरी का अवसर, आवेदन तिथियां व शेड्यूल नोट करें

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आमरण अनशन के चौथे दिन 3 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी