विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आमरण अनशन के चौथे दिन 3 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 01 Oct 2026 01:23 PM (IST)

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा, जिसमें तीन और छात्रों आशुतोष मौर्या, रोशन और ...और पढ़ें

HighLights

  1. इससे पूर्व दो छात्रों की तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य परीक्षण हुआ था

  2. मांगों के समर्थन में छह छात्र लगातार आमरण अनशन पर बैठे हैं

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। मांगों के समर्थन में छह छात्र लगातार आमरण अनशन पर बैठे हैं। अनशन के दौरान आज तीन और छात्रों की तबीयत बिगड़ने से आंदोलन स्थल पर चिंता बढ़ गई। अनशनरत आशुतोष मौर्या, रोशन और ऋषि की स्वास्थ्य स्थिति प्रभावित बताई गई है। इससे पहले भी दो छात्रों की तबीयत बिगड़ने पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था।

छात्रों ने आंदोलन समाप्त करने से मना किया

स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बावजूद अनशनरत छात्रों ने आंदोलन समाप्त करने से इनकार कर दिया। छात्रों का कहना है कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक और ठोस निर्णय नहीं लेता, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। छात्रों की मांगों को लेकर जिला प्रशासन, विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच बुधवार को वार्ता भी हुई थी।

क्यों आमरण अनशन कर रहे छात्र?

बैठक में छात्र प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को विस्तार से प्रशासन के समक्ष रखा था पर ठोस सहमति पर बात नहीं बन सकी। इसके बाद छात्र प्रतिनिधिमंडल वापस लौट आया था। गुरुवार को भी अनशन पर बैठे छात्रों का आरोप है कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं होने के कारण उन्हें आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा।

आंदोलन को व्यापक करने की दी चेतावनी

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक मांग पर स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की है। आंदोलनरत छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Bharti : रेलवे में 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर नौकरी का अवसर, आवेदन तिथियां व शेड्यूल नोट करें

यह भी पढ़ें- PDA की 25 करोड़ की संपत्ति पर भू-माफिया का अवैध कब्जा, बेच दी डेढ़ बीघा जमीन; 20 से ज्यादा बने मकान