विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP में 60 हजार नई शिक्षक भर्ती के लिए अधियाचन की प्रक्रिया तेज, UPESSC ने जल्द संयुक्त विज्ञापन के दिए संकेत

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 11 Sep 2026 06:53 PM (IST)

प्रयागराज में 60 हजार नई शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर UPESSC अधिकारियों से वार्ता हुई, जिसमें 11,508 शहरी संवर्ग के पदों का अधियाचन प्राप्त होने की जानकारी दी गई।

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

HighLights

  1. प्रयागराज प्रशासन और UPESSC के उपसचिव के बीच महत्वपूर्ण वार्ता हुई

  2. एडीएम सिटी के समन्वय में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कई मुददों पर की चर्चा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रदेश में करीब 60 हजार नई शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों की सक्रियता के बीच उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग में भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता हुई। प्रशासन के एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा के समन्वय में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव संजय सिंह से मुलाकात कर शिक्षक भर्ती से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार वार्ता में आयोग के अधिकारियों ने बताया कि नगर संवर्ग के 11,508 शिक्षक पदों का अधियाचन आयोग को प्राप्त हो चुका है। इसके साथ ही भर्ती से संबंधित नियमावली में संशोधन किया जा चुका है और एकेडमिक मेरिट की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक ग्रामीण संवर्ग के रिक्त पदों का अधियाचन फिलहाल तकनीकी कारणों से अटका हुआ है। इसका प्रमुख कारण 69,000 शिक्षक भर्ती प्रकरण का सुप्रीम कोर्ट में लंबित होना बताया गया।

आयोग की ओर से ग्रामीण संवर्ग के पदों का अधियाचन भी जल्द प्राप्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नगर और ग्रामीण संवर्ग के पदों को शामिल करते हुए संयुक्त भर्ती विज्ञापन जारी किया जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग करीब 60 हजार नई शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करना है। प्रतिनिधि अभिषेक तिवारी ने कहा कि विज्ञापन जारी होने तक अभ्यर्थियों का संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- 30000 नौकरियों का बड़ा अवसर, प्रयागराज में लगेगा मेगा रोजगार मेला; 100 कंपनियां युवाओं का करेंगी चयन

यह भी पढ़ें- दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालय की शोभा बढ़ाएंगी प्रयाग की 60 कलाकृतियां, Allahabad Musium से भेजी जाएंगी दिल्ली