विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30000 नौकरियों का बड़ा अवसर, प्रयागराज में लगेगा मेगा रोजगार मेला; 100 कंपनियां युवाओं का करेंगी चयन

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 11 Sep 2026 05:39 PM (IST)

प्रयागराज में 9 और 10 अक्टूबर को 'रोजगार महोत्सव-2026' आयोजित होगा, जिसमें लगभग 100 निजी कंपनियां 30,000 पदों पर युवाओं ...और पढ़ें

प्रयागराज में लगने वाले मेगा रोजगार मेला में हजारों युवाओं को नौकरियों का अवसर मिलेगा।

प्रयागराज में लगने वाले मेगा रोजगार मेला में हजारों युवाओं को नौकरियों का अवसर मिलेगा।

HighLights

  1. नौ और 10 अक्टूबर को होगा मेगा 'रोजगार महोत्सव-2026' मेला

  2. जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भी रोजगार मेले का आयोजन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नौकरी की तलाश में भटक रहे प्रयागराज और आसपास के हजारों युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज की ओर से रोजगार महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है।

मेगा रोजगार मेला दो दिन तक लगेगा 

प्रयागराज में आयोजित होने वाले दो दिवसीय इस वृहद रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की करीब 100 कंपनियां पहुंचेंगी और लगभग 30 हजार पदों के सापेक्ष बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

कंपनियां अभ्यर्थियों का करेंगी चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा शम्भूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स झलवा के संयुक्त तत्वावधान में नौ एवं 10 अक्टूबर से दो दिवसीय वृहद रोजगार महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों की नामी निजी कंपनियां अपने यहां उपलब्ध रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

इन क्षेत्रों में युवाओं को मिलेंगी नौकरियां 

खास बात यह है कि रोजगार महोत्सव में केवल एक-दो क्षेत्रों की नौकरियां ही नहीं होंगी बल्कि बैंकिंग, तकनीकी, सेवा, ई-कामर्स, आटोमोबाइल, टेक्सटाइल, लैबोरेटरी और अन्य क्षेत्रों की कंपनियों की भागीदारी प्रस्तावित है। इससे अलग-अलग शैक्षिक योग्यता और कौशल रखने वाले युवाओं के लिए विकल्प बढ़ेंगे।

विधानसभा क्षेत्रों में भी रोजगार का अवसर

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की योजना जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों तक रोजगार के अवसर पहुंचाने की है। इसके लिए सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में अलग-अलग तिथियों पर रोजगार मेले प्रस्तावित किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 सितंबर को शहर उत्तरी, 25 सितंबर को शहर दक्षिणी और 26 सितंबर को सोरांव में रोजगार मेला होगा।

नवंबर में तेज होगा रोजगार मेलों का आयोजन 

इसके बाद 27 अक्टूबर को फाफामऊ, 28 अक्टूबर को करछना और 29 अक्टूबर को कोरांव में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। नवंबर में रोजगार मेलों का सिलसिला और तेज होगा। 16 नवंबर को फूलपुर, 17 नवंबर को मेजा, 18 नवंबर को शहर दक्षिणी, 27 नवंबर को प्रतापपुर और 28 नवंबर को हंडिया में रोजगार मेले प्रस्तावित हैं।

ये कंपनियां करेंगी रोजगार मेले में शामिल होंगी 

रोजगार महोत्सव में कई प्रतिष्ठित कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। प्रेरणा कंसल्टेंसी, जस्ट डायल, एक्सिस बैंक, सिद्धि इन्फोटेक, वर्धमान टेक्सटाइल, बीकेटी टायर, फ्लिपकार्ट, टाटा मोटर्स, यूनिकेम लेबोरेटरीज और पेटीएम जैसी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

यह भी पढ़ें- माघ मेला 2027: भीड़ नियंत्रण का नया खाका, मेले के दौरान प्रयागराज में शहर में प्रतियोगी परीक्षाएं टालने का सुझाव

यह भी पढ़ें- प्रयागराज से लखनऊ और अयोध्या समेत कई शहरों का रोडवेज बस किराया बढ़ा, फाफामऊ पुल पर प्रतिबंध बनी वजह