विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP TGT भर्ती का इंतजार खत्म, के 17735 पदों के लिए विज्ञापन जारी, 24 अक्टूबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 23 Oct 2026 08:07 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 17,735 टीजीटी पदों पर भर्ती के लिए ...और पढ़ें

यूपी टीजीटी भर्ती 2026 के 17735 पदों पर आवेदन 24 अक्टूबर से शुरू होगा।

यूपी टीजीटी भर्ती 2026 के 17735 पदों पर आवेदन 24 अक्टूबर से शुरू होगा।

HighLights

  1. अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में होगी शिक्षकों की नियुक्ति

  2. आवेदन के लिए ओटीआर अनिवार्य, 24 अक्टूबर से शुरू होंगे आनलाइन आवेदन

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टीजीटी) के रिक्त 17,735 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन (विज्ञापन संख्या- 07/2026) जारी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापित पदों के सापेक्ष आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सुगमता एवं प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' व्यवस्था लागू की गई है।

ओटीआर प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य

अभ्यर्थियों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे पहले ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करें, उसके बाद ही प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। विज्ञापित पदों की शैक्षिक अर्हता एवं पात्रता के संबंध में अलग से कोई परामर्श नहीं दिया जाएगा। विस्तृत विज्ञापन निर्देश पुस्तिका आयोग की आधिकारिक वेबसाइट suspicious link removed पर जाकर देख सकते हैं। अर्हता पूरी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क 23 नवंबर तक जमा होंगे

आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि भर्ती परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों के अनुसार, विज्ञापन का प्रकाशन 23 अक्टूबर को कर दिया गया है । ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 है। यदि आवेदनपत्र में किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो उसमें संशोधन 26 नवंबर 2026 तक किया जा सकता है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 और 24 दिसंबर 2026 को निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सूबेदारगंज स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज का भी होगा निर्माण; यात्रियों को होगी सुविधा

यह भी पढ़ें- UP और MP के जिलों में प्रयागराज के गोभी की बढ़ी मांग, एक बीघे में डेढ़ लाख रुपये की आय कर रहे किसान