विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TGT के 17740 पदों का विज्ञापन अटका, नियमावली की अड़चन दूर नहीं, भर्ती की आस लगाए प्रतियोगियों का इंतजार बढ़ा

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 29 Sep 2026 08:40 PM (IST)

टीजीटी के 17740 पदों पर भर्ती का विज्ञापन नियमावली में संशोधन के कारण अटक गया है। इस भर्ती की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे प्रतियोगियों का इंतजार बढ़ गया है।

TGT भर्ती में अड़चन के कारण प्रतियोगियों को अभी इंतजार करना होगा।

TGT भर्ती में अड़चन के कारण प्रतियोगियों को अभी इंतजार करना होगा।

HighLights

  1. उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने संभावित कैलेंडर में 29 सितंबर से आवेदन तिथि प्रस्तावित की थी

  2. एनसीटीई से छूट की अनुमति मिलने के बाद ही पुराने नियमों से टीजीटी की भर्ती हो सकेगी

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती की आस लगाए प्रतियोगियों का इंतजार बढ़ गया है। नियमावली में संशोधन के पेच की वजह से 17740 पदों का विज्ञापन अटक गया है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अपने संभावित कैलेंडर में 29 सितंबर से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन की तिथि प्रस्तावित की थी।

पिछले दिनों पुरानी नियमावली को लेकर हुए प्रतियोगियों के आंदोलन और उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद विज्ञापन का इंतजार लंबा हो गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद को पुरानी नियमावली की मांग कर रहे युवाओं को एक अवसर दिए जाने के संबंध में पत्र भेजने की प्रक्रिया गतिमान है।

एनसीटीई से छूट की अनुमति मिलने के बाद ही पुराने नियमों से यह भर्ती हो सकेगी। वजह यह कि यूपी बोर्ड ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की एलटी प्रवक्ता की संशोधित नियमावली के आधार पर पिछले साल ही टीजीटी और पीजीटी के अर्हता नियमों में संशोधन कर दिया है। जब तक एनसीटीई छूट नहीं देता तब तक पुराने नियम प्रभावी नहीं होंगे। यही काराण है कि शिक्षा सेवा चयन आयोग मंगलवार से आवेदन शुरू नहीं कर सका है।

आयोग की ओर से अपर शिक्षा निदेशक कामता राम पाल को पहले ही अधियाचन वापस किए जा चुके हैं। अब गेंद माध्यमिक शिक्षा विभाग के पाले में है। उधर चयन आयोग के पीआरओ डा. संजय सिंह का कहना है कि जैसे ही उन्हें दोबारा अधियाचन संबंधी विवरण प्राप्त होगा, एक सप्ताह के भीतर पदों का विज्ञापन कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- शिक्षक भर्ती के संस्कृत विषय के विज्ञापन में अर्हता स्पष्ट नहीं, UPHESSC अध्यक्ष को संस्कृत विवि के कुलपति ने लिखा पत्र

यह भी पढ़ें- RRC Group D Bharti 2024: 32438 पदों भर्ती को शारीरिक परीक्षा पूरी, DV व मेडिकल टेस्ट को जल्द घोषित होगी तिथि-स्थान