RRC Group D Bharti 2024: 32438 पदों भर्ती को शारीरिक परीक्षा पूरी, DV व मेडिकल टेस्ट को जल्द घोषित होगी तिथि-स्थान
RRC Group D Bharti 2024 रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ प्रयागराज ने ग्रुप डी भर्ती 2024 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी ...और पढ़ें

आरआरसी प्रयागराज।
HighLights
डीवी व एमटी को तारीख, स्थान और वर्गवार कटऑफ जल्द घोषित होगा
अक्टूबर से लेकर नवंबर के बीच भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी
इस भर्ती में कुल 32438 पद हैं, इसमें प्रयागराज में 2020 पद रिक्त
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। RRC Group D Bharti 2024 रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज ने उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की लेवल-एक पदों (ग्रुप डी भर्ती 2024) की भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बाद चयनित 3,736 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 25 जुलाई से 31 जुलाई 2026 के बीच डीएसए ग्राउंड, प्रयागराज में संपन्न कराई जा चुकी है।
अब भर्ती के अगले चरण में सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन (डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और चिकित्सा परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) कराया जाएगा। अक्टूबर के से नवंबर के बीच भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट की तारीख, स्थान और वर्ग-वार कट-ऑफ जल्द ही रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट (rrcpryj.org) पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना ई-काल लेटर आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता, जन्मतिथि तथा जाति प्रमाण-पत्र जैसे सभी मूल दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में तैयार रखें।
RRC Group D Bharti 2024 इस भर्ती में कुल 32438 पद हैं। इसमें अकेले प्रयागराज में 2020 हैं, इसमें सर्वाधिक 821 पद ट्रैक मैन के खाली हैं। जबकि अन्य पदों में असिस्टेंट (एस एंड टी), असिस्टेंट (वर्कशाप), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज एंड वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट आपरेशंस (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पीवे, असिस्टेंट टीएल एंड एसी (वर्कशाप), असिस्टेंट टीएल एंड एसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, प्वाइंटस्मैन बी के पद शामिल हैं।
