UP TET प्रमाणपत्र में संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा, UPESSC के वेबसाइट का करें प्रयोग
यूपी टीईटी प्रमाणपत्रों में संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। इसके लिए UPESSC की ...और पढ़ें

यूपी टीईटी प्रमाणपत्र में सुधार के लिए UPESSC की वेबसाइट पर सुविधा उपलब्ध है।
HighLights
डाक और प्रत्यावेदन अथवा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन मान्य नहीं
संशोधन सिर्फ एक बार ही होगा, संशोधित प्रमाणपत्र के लिए संशोधन शुल्क 200 रुपये
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) में निर्गत प्रमाणपत्रों में सुधार करके नवीन प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी जा रही है। अभ्यर्थी प्रमाणपत्र में आवश्यक संशोधन के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक https://certificates.upessc.org/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार होंगे
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि टीईटी प्रमाणपत्र में संशोधन के लिए आवेदन निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। डाक, प्रत्यावेदन अथवा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन मान्य नहीं हैं। प्रमाणपत्रों में संशोधन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
अभ्यर्थी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक देखें
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि संशोधित प्रमाणपत्र निर्गत किए जाने के लिए संशोधन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही आनलाइन आवेदन की सलाह दी गई है। प्रमाणपत्र में एक बार संशोधन किए जाने के बाद अभ्यर्थी को पुनः किसी अन्य संशोधन का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
