UP Board Exam 2027 : परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए यूपी बोर्ड ने नई समय सारिणी जारी की, ऑनलाइन होगी प्रक्रिया
UP Board Exam 2027 यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की नई ऑनलाइन समय ...और पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की नई ऑनलाइन समय सारिणी जारी।
HighLights
छह नवंबर तक डीआइओएस करेंगे आपत्तियों का निस्तारण
16 नवंबर को जारी की जाएगी परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2027 माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण और हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर है।
हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा को लेकर निर्देश
परीक्षा शुल्क की सूचना सहित विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर हो गई है। अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए केंद्र निर्धारण की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के लिए नई समय सारिणी जारी की गई है।
पहले समय सीमा 12 सितंबर थी
UP Board Exam 2027 विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के बाद जिलाधिकारी की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति की आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कराने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर हो गई है। पहले यह समय सीमा 12 सितंबर थी।
अपलोड करने की तिथि 22 अक्टूबर
वेबसाइट पर जिलाधिकारी की ओर से गठित तहसील स्तरीय सीमिति से प्रमाणित विद्यालयों को सूचनाओं के आधार पर ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) की सूची सार्वजनिक करते हुए जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण के लिए अपलोड करने की तिथि 22 अक्टूबर हो गई है।
आपत्तियों से संबंधित प्रत्यावेदन प्राप्त करेंगे DIOS
डिबार/मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही वाले विद्यालयों व अनर्ह स्कूलों की सूची वेबसाइट पर 23 अक्टूबर को जारी की जाएगी जबकि 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन चयनित केंद्र निर्धारण सूची को सभी डीआइओएस परीक्षण के लिए जनपदों में समाचार पत्रों के माध्यम से विज्ञप्ति प्रकाशित कराकर आपत्तियों से संबंधित प्रत्यावेदन प्राप्त करेंगे।
बोर्ड सचिव का निर्देश
UP Board Exam 2027 यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार डीआइओएस सभी आपत्तियों का परीक्षण कर निस्तारण छह नवंबर तक कर सकेंगे। 16 नवंबर को परिषद की वेबसाइट पर छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड की जाएगी। 21 नवंबर को मानक से अधिक दूरी व धारण क्षमता से अधिक आवंटन आदि संबंधी आपत्तियां कर सकेंगे। अंतिम रूप से केंद्रों की सूची 27 नवंबर को जारी की जाएगी।
