विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय : कुल्हड़ में मिलेगी चाय और स्टील-कांच के बर्तनों में जलपान की सुविधा

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 29 Jun 2026 05:08 PM (IST)

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्लास्टिक मुक्त बनेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह जैव-अवक्रमणीय सामग्री का उपयोग होगा। इस ...और पढ़ें

उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज।

उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज।

HighLights

  1. नो प्लास्टिक जोन में बदलेगा मुवि, पांच सदस्यीय टास्क फोर्स रखेगी नजर

  2. निर्देशों की अनदेखी करने पर संबंधित व्यक्ति और विभाग पर होगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू) ने अपने परिसर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यहां सभी कार्यक्रमों, बैठकों और समारोहों में सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह कुल्हड़, कागज के गिलास, पत्तल, दोना, जूट या कपड़े के थैले तथा कांच और स्टील के बर्तनों जैसी जैव-अवक्रमणीय एवं पुनः उपयोग योग्य सामग्री का ही इस्तेमाल किया जाएगा। अभियान की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय ने पांच सदस्यीय प्लास्टिक मुक्त निगरानी समिति (टास्क फोर्स) का गठन किया है। 

विश्वविद्यालय की नई व्यवस्था के अनुसार अब परिसर में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों, बैठकों, संगोष्ठियों और समारोहों में प्लास्टिक की बोतलें, गिलास, प्लेट और पालीथिन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दिया गया है। उनकी जगह कुल्हड़, कागज के गिलास, पत्तल, दोना, जूट या कपड़े के थैले तथा कांच और स्टील के बर्तनों का उपयोग किया जाएगा।

इससे न केवल प्लास्टिक प्रदूषण कम होगा, बल्कि मिट्टी के कुल्हड़ों और प्राकृतिक सामग्री से बने उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। टास्क फोर्स का संयोजक प्रो. संजय कुमार सिंह को बनाया गया है। समिति में प्रो. आनंद नंद त्रिपाठी, मानवेंद्र प्रताप सिंह, उमेश चंद्र पांडेय और निक्की सिंह सदस्य हैं।

साथ ही परिसर में कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालने और गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग संग्रह अनिवार्य कर दिया गया है। कुलसचिव विनय कुमार के अनुसार टास्क फोर्स समय-समय पर रिपोर्ट देगी और अनदेखी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- रेलवे में बंपर भर्ती : तकनीशियन के 6,557 पदों पर 30 जून से आवेदन शुरू होगा, प्रयागराज में 162 सीट

यह भी पढ़ें- RRB JE Recruitment : रेलवे जेई भर्ती परीक्षा का ई-प्रवेशपत्र जारी, ऐसे करें डॉउनलोड; 2569 रिक्त पदों को भरा जाएगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।