विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB JE Recruitment : रेलवे जेई भर्ती परीक्षा का ई-प्रवेशपत्र जारी, ऐसे करें डॉउनलोड; 2569 रिक्त पदों को भरा जाएगा

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 29 Jun 2026 01:38 PM (IST)

RRB JE Recruitment रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती परीक्षा के ई-प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ...और पढ़ें

RRB JE Recruitment जेई संग डिपो सामग्री अधीक्षकतथा रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक आदि पदों पर भी नियुक्तियां होंगी।

RRB JE Recruitment जेई संग डिपो सामग्री अधीक्षकतथा रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक आदि पदों पर भी नियुक्तियां होंगी।

HighLights

  1. जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए दो जुलाई को होगी परीक्षा

  2. डिपो सामग्री अधीक्षक आदि पदों पर भी नियुक्तियां होंगी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। RRB JE Recruitment रेलवे में जूनियर इंजीनियर (जेई) बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवार बिना देरी किए प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकें।

इस परीक्षा के माध्यम से कई पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के माध्यम से रेलवे में कुल 2,569 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह सभी पद वेतनमान के लेवल-छह के अंतर्गत आते हैं। इस परीक्षा के जरिए जूनियर इंजीनियर के अलावा डिपो सामग्री अधीक्षकतथा रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

आरआरबी प्रयागराज के तहत कितने पदों पर होगी भर्ती?

RRB JE Recruitment इस राष्ट्रव्यापी भर्ती में उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए भी बड़ा मौका है। आरआरबी प्रयागराज के अधिकार क्षेत्र के तहत कुल 162 वैकेंसी निकाली गई हैं। इन पदों के माध्यम से तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लगभग 26 अलग-अलग तरह के पदों को भरा जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

पिछले वर्ष शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

RRB JE Recruitment इस भर्ती की प्रक्रिया वर्ष 2025 में शुरू की गई थी। इसके लिए आवेदन फार्म भरने की शुरुआत 31 अक्टूबर 2025 से हुई थी और 30 नवंबर 2025 तक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही अभ्यर्थी परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे, जो अब दो जुलाई को आयोजित होने जा रही है।

प्रवेशपत्र डॉउनलोड करने का तरीका

अभ्यर्थी सोमवार से ही अपना ई-प्रवेश पत्र आनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पास दो मुख्य जानकारियां तैयार रखनी होंगी।

1. पंजीकरण संख्या
2. जन्मतिथि
उम्मीदवार आरआरबी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट rrbpryj.gov.in पर जाकर या सीधे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के आधिकारिक लिंक rrb.digialm.com//EForms/configuredHtml/33128/97996/login.html पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसा होगा परीक्षा का प्रारूप

यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को क्रैक करने के लिए उम्मीदवारों को इसके प्रारूप को अच्छे से समझ लेना चाहिए।
- परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) होंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है।
- विषयवार विभाजन की बात करें तो गणित और सामान्य विज्ञान खंड से सबसे ज्यादा 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (रिजनिंग) खंड से 25 प्रश्न आएंगे।
- सामान्य जागरूकता खंड से सबसे कम 15 प्रश्न शामिल किए जाएंगे।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अपने प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और परीक्षा के समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें- रेलवे में बंपर भर्ती : तकनीशियन के 6,557 पदों पर 30 जून से आवेदन शुरू होगा, प्रयागराज में 162 सीट

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Answer Key 2025 : एनटीपीसी सीबीटी-एक की उत्तरकुंजी जारी, इस तिथि तक अभ्यर्थी दर्ज कराएं आपत्तियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।