विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP कैबिनेट मंत्री नन्दी के सरकारी लेटरपैड की कूटरचना, कंप्यूटर से डिजिटल डॉटा व महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी; दो पर मुकदमा

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 24 Oct 2026 02:32 PM (IST)

यूपी कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के सरकारी लेटरपैड की कूटरचना और डिजिटल डेटा चोरी के आरोप में प्रयागराज ...और पढ़ें

UP कैबिनेट मंत्री नन्दी के सरकारी लेटरपैड की कूटरचना मामले में दो पर एफआईआर दर्ज हुई है।

UP कैबिनेट मंत्री नन्दी के सरकारी लेटरपैड की कूटरचना मामले में दो पर एफआईआर दर्ज हुई है।

HighLights

  1. प्रयागराज के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच-पड़ताल

  2. मंत्री नन्दी के इंटरनेट मीडिया व मीडिया सलाहकार दिव्यांश शेखर सिंह की तहरीर पर कार्रवाई

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर दक्षिणी के विधायक व उप्र के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से जुड़े डिजिटल डॉटा और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के दुरुपयोग के मामले में कोतवाली थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि दोनों ने साजिश के तहत कंप्यूटर से डॉटा और दराज से महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी किए हैं। साथ ही मंत्री के सरकारी लेटरपैड की कूटरचना कर उसका इस्तेमाल करने की तैयारी थी। कोतवाली पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

गौरव मिश्रा व दुर्गेश कुमार सिंह पर आरोप

मंत्री नन्दी के इंटरनेट मीडिया व मीडिया सलाहकार दिव्यांश शेखर सिंह द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि टीम में गौरव मिश्रा वीडियो एडिटर और ग्राफिक्स डिजाइनर के रूप में काम करता था। उसके पास मंत्री से संबंधित डिजिटल डॉटा, फोटो, हार्ड डिस्क और यूट्यूब अकाउंट का एक्सेस था। आरोप है कि गौरव ने पूर्व में नौकरी से निकाले गए दुर्गेश कुमार सिंह के साथ मिलकर इन संसाधनों का दुरुपयोग किया।

डॉटा, दस्तावेज के दुरुपयोग की पुलिस कर रही जांच 

तहरीर के अनुसार कार्यालय के अन्य कर्मियों ने जब कंप्यूटर और दराज की जांच की तो डॉटा के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब मिले। आरोप है कि दोनों ने मंत्री के सरकारी लेटरपैड की कूटरचना की थी। उसका विभिन्न स्थानों पर उपयोग करने की योजना बना रहे थे। इंस्पेक्टर कोतवाली सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांश शेखर सिंह की तहरीर पर गौरव मिश्रा और दुर्गेश कुमार सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डिजिटल डॉटा और दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अंगूठा और रेटिना मैच नहीं होने पर भी बुजुर्गों को सरकारी राशन मिलेगा, मोबाइल पर ओटीपी बनेगा सहारा

यह भी पढ़ें- दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें प्रयागराज होकर चलेंगी, समय सारिणी जारी; बंगाल झारखंड से राजस्थान का सफर होगा आसान