विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP LT Grade शिक्षकों का इंतजार जल्द खत्म होगा, मिलेगा प्रमोशन; राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 3900 अध्यापकों को लाभ

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 03 Oct 2026 05:44 PM (IST)

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 3900 एलटी ग्रेड शिक्षकों का पदोन्नति का इंतजार जल्द खत्म होगा। 2100 पुरुष और 1800 महिला शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा।

UP एलटी ग्रेट के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का प्रमोशन शीघ्र होगा।

UP एलटी ग्रेट के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का प्रमोशन शीघ्र होगा।

HighLights

  1. पुरुष संवर्ग के करीब 2100 शिक्षकों को मिलेगा लाभ

  2. इस सूची में महिला संवर्ग के 1800 शिक्षक होंगी शामिल

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। पदोन्नति का इंतजार कर रहे राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के एलटी ग्रेट के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। पुरुष संवर्ग के करीब 2100 और महिला संवर्ग के 1800 शिक्षकों की सूची तैयार हो रही है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जल्द ही उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (यूपीपीएससी) को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के लिए पत्र भेजा जाएगा।

शिक्षक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं

इससे पहले महिला संवर्ग के दो विषयों की 59 शिक्षकों का दिसंबर 2022 में प्रोन्नति हो चुका है। वहीं पुरुष संवर्ग के शिक्षक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पदोन्नति के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से लोकसेवा आयोग को डीपीसी की बैठक कराने के लिए दो वर्ष पूर्व आग्रह किया गया।

यूपीपीएससी की आपत्ति से पदोन्नति रोकी गई थी

2019-20 से 2023-24 सत्र के बीच रिक्त पदों पर पदोन्नति के प्रस्ताव पर आयोग की ओर से आपत्ति के कारण प्रक्रिया को रोक दिया गया था। उस समय आयोग ने रिक्तियों के कारण और तिथि के विवरण के साथ ज्येष्ठता सूची निर्विवादित होने का प्रमाणपत्र देने के लिए कहा था। अध्यापकों के क्रमांक क्रमवार न होने पर आपत्ति की थी। यह भी कहा था कि चयन वर्षवार अधियाचित पदों के सापेक्ष होना चाहिए।

प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का आश्वासन मिला है

उस समय बनी सूची में दिव्यांगों के लिए आरक्षण चिह्नित न होना भी आपत्ति की वजह थी। पुरुष वर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर कई वरिष्ठता विवाद भी थे। अब अपर शिक्षा निदेशक अजय द्विवेदी का कहना है कि यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी, हालांकि इस कार्य के लिए तीस सितंबर तक की समय सीमा निर्धारित थी।

यह भी पढ़ें- UP के उच्चीकृत स्कूलों को शिक्षकों के लिए अभी करना होगा इंतजार, शिक्षक-प्रधानाध्यापक रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी

यह भी पढ़ें- UP में 27 जिलों के स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति की अनदेखी, प्रतापगढ़ के विद्यालय भी इसमें शामिल