विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Home Guard Exam 2026 : परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी 10 स्पेशल ट्रेनें, रोडवेज बसें लगाएंगी 80 अतिरक्त फेरे

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 24 Apr 2026 07:32 PM (IST)

UP Home Guard Exam 2026 उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा 2026 के लिए रेलवे और रोडवेज ने व्यापक इंतजाम किए हैं, ...और पढ़ें

UP Home Guard Exam 2026 :परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे और रोडवेज ने व्यवस्था की है।

UP Home Guard Exam 2026 :परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे और रोडवेज ने व्यवस्था की है।

HighLights

  1. कई ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा तो कुछ में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

  2. वार रूम से NCR प्रयागराज मंडल के प्रमुख स्टेशनों की होगी निगरानी

  3. 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी पुलिस भर्ती की परीक्षा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। UP Home Guard Exam 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित यूपी होमगार्ड परीक्षा-2026 के लिए रेलवे-रोडवेज ने कमर कस ली है। 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के प्रयागराज मंडल ने 10 विशेष ट्रेनों का प्रस्ताव तैयार किया है, जबकि एक-एक पल की निगरानी के लिए वार रूम सक्रिय कर दिया है।

10 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा रेलवे 

एनसीआर के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कानपुर-फतेहपुर मेमू (64594) सूबेदारगंज तक चलेगी। इटावा-कानपुर मेमू (64604) अब लखनऊ तक, दिल्ली-टूंडला मेमू (64584) गोविंदपुरी तक, आगरा-मैनपुरी मेमू (64623) फर्रुखाबाद तक विस्तारित कर दी गई है। इसके अलावा पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। 10 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट विंडो व हेल्प डेस्क 

UP Home Guard Exam 2026 प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, टूंडला, इटावा और मैनपुरी जैसे प्रमुख स्टेशनों की सीधी निगरानी वार रूम से होगी ताकि भीड़ बढ़ने विशेष ट्रेन चलाई जा सके। वहीं, स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट विंडो के साथ विशेष हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।

परीक्षा को लेकर यूपी रोडवेज की तैयारी 

UP Home Guard Exam 2026 पुलिस भर्ती परीक्षा अवधि में रोडवेज बसों के फेरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। जौनपुर, बनारस, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, बांदा, मीरजापुर रूट पर बसें 80 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि बस अड्डे पर अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनकी बसों के संचालन व सुविधा के लिए जवाबदेही होगी 

रेलवे व रोडवेज की व्यवस्था एक नजर में 

- कतारबद्ध अभ्यर्थियों को ट्रेन में बैठाया जाएगा

- स्टेशन पर वाणिज्य व आरपीएफ की टीमें संयुक्त प्रबंधन करेंगी

- प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ व इटावा स्टेशनों पर रिजर्व रेक होंगे।

- मेमू ट्रेनों को आगे के स्टेशनों तक विस्तारित किया जाएगा।

- ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव भी दिया जाएगा।

- बस अड्डे से सभी रूटों पर बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी 

इन हेल्पलाइन नंबरों पर मिलेगी मदद

-9415049606 (रोडवेज कंट्रोल रूम नंबर )

-18001802827 (रोडवेज हेल्पलाइन नंबर )

-139 (रेलवे हेल्पलाइन नंबर )

यह भी पढ़ें- शादी वाले घरों में LPG सिलेंडर की परेशानी, घरेलू की जगह मिल रहा कमर्सियल सिलेंडर; यह जतन करें तो नहीं होगी परेशानी

यह भी पढ़ें- राज्य विश्वविद्यालय योग और साइबर क्राइम में दो पीजी कोर्स शुरू करेगा, छात्रों को रोजगारोन्मुखी विकल्प मिलेगा