विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

80 और 20 से बात आगे बढ़ गई, अब तो 20 में भी फूट पड़ गई...; डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने विपक्ष को घेरा

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 09 Oct 2026 12:18 PM (GMT+05:30)

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में '80 और 20' का अनुपात अब ...और पढ़ें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

HighLights

  1. प्रयागराज में उप मुख्यमंत्री ने विधान परिषद की सभी सीटों पर जीत का दावा किया

  2. बोले- राहुल गांधी का आंदोलन जन हित के लिए नहीं बल्कि अपनी कुर्सी के लिए है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। राज्यसभा चुनाव में 80 और 20 का अनुपात है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उसमें भी पैसा और परिवार को महत्व देकर नाम की घोषणा की। उनके उम्मीदवार धनराज परिमल नाथवानी ने प्रधानमंत्री मोदी को सराहा, जन्मदिन पर बधाई दी। हम उनका आभार जताते हैं लेकिन इससे साफ होता है कि 80 और 20 से बात आगे बढ़ गई, अब तो 20 में भी फूट पड़ गई। यह कहना है उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य गुरुवार को केपी कम्युनिटी सेंटर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, विधान परिषद की जो 11 सीटों पर चुनाव हो रहा है उसमें मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए यदि भाजपा सभी सीटें जीत ले तो आश्चर्य नहीं है। उल्लेखनीय है कि यह चुनाव बैलेट पेपर से होगा। भाजपा को मतदाताओं का पूरा समर्थन मिल रहा है। हम नतीजों का इंतजार करेंगे।

बोले कि इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन से भाजपा उम्मीदवार अशोक राठौर भी बड़ी जीत दर्ज करने वाले हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के लंच पर विपक्षी नेताओं के बुलाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा, उनकी एकजुटता समाप्त हो चुकी है। वे चाहे साथ रहें या अलग, आने वाले समय में जहां भी चुनाव होगा जीत भाजपा की होगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मुकदमें दर्ज करने के संदर्भ में कहा, नेता प्रतिपक्ष जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं वह ठीक नहीं है। उनका आंदोलन जन हित के लिए नहीं बल्कि अपनी कुर्सी के लिए है। उनके आंदोलन में कोई दम नहीं। सपा और कांग्रेस आपस में नूरा कुश्ती कर रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक संवेदना भी जताई।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज की सड़कों पर उतरे सपाई, पैदल मार्च निकाल कर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में छह माह में एक लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य, शिक्षा क्षेत्र में 17059 पदों पर होगी भर्ती