विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DElEd Back Paper Exam : डीएलएड के बैक पेपर की तिथियां घोषित, शामिल होगे सवा लाख अभ्यर्थी

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 26 Sep 2026 07:25 PM (IST)

UP DElEd Back Paper Exam Dates डीएलएड के वर्ष 2021 से 2024 तक के विभिन्न सत्रों के बैक पेपर की ...और पढ़ें

डीएलएड के विभिन्न सत्रों के सेमेस्टरों के बैक पेपर की तिथियां घोषित हो गई हैं।

डीएलएड के विभिन्न सत्रों के सेमेस्टरों के बैक पेपर की तिथियां घोषित हो गई हैं।

HighLights

  1. 12 से 17 अक्टूबर तक सभी जिलों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

  2. वर्ष 2021, 2022, 2023 व 2024 के सत्र सेमेस्टरों का होगा बैक पेपर

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। DElEd Back Paper Exam डीएलएड के वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2024 सत्र के विभिन्न सेमेस्टरों के बैक पेपर की तिथियां घोषित हो गई हैं। परीक्षा में करीब सवा लाख प्रशिक्षु शामिल होंगे। 12 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच प्रदेश के सभी जिलों में यह परीक्षा कराई जाएगी।

पीएनपी जिलों में भेज रहा उत्तर पुस्तिकाएं

परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) के सचिव राजेंद्र प्रताप के अनुसार परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी जिलों में परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा रही है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी को दायित्व दिया गया है।

कम समय में कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी

जिलों के एसएसपी, जेडी, डॉयट प्राचार्य, डीआईओएस और बीएसए भी अपने स्तर पर परीक्षा व्यवस्था देखेंगे। पीएनपी सचिव ने बताया कि बहुत से परीक्षार्थी इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर विभिन्न शिक्षक भर्तियों का हिस्सा बनना चाहते हैं। पूरी कोशिश होगी कि परीक्षा कराने के तुरंत बाद कॉपियों का मूल्यांकन न्यूनतम समय में पूरा कराया जाए।

जल्द घोषित किए जाएंगे परिणाम 

DElEd Back Paper Exam इसके बाद परीक्षा परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को इन परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर मिल सके। पीएनपी की ओर से इस बार रिकार्ड समय में स्क्रूटनी के नतीजे भी घोषित किए गए। सामूहिक नकल वाले कालेजों के परीक्षा परिणामों के प्रकरण भी तेजी से निस्तारित किए जा रहे हैं। 

1203 डीएलएड कॉलेजों को नोटिस की तैयारी

 प्रदेश के 1203 डीएलएड कॉलेजों के शिक्षकों व कर्मचारियों का विवरण अब तक पीएनपी को नहीं मिला है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से सभी को नोटिस भेजा जा रहा है। कालेजों को अनिवार्य रूप से बताना है कि कितने शिक्षक शिक्षण कर रहे हैं और कितने कर्मचारी नियुक्त हैं, अब तक कितने पद रिक्त हैं। यह विवरण आनलाइन संस्थान को भेजना है।

प्रदेश में 2,39,500 डीएलएड सीटें

DElEd Back Paper Exam प्रदेश में कुल 3423 डीएलएड संस्थान हैं। इनमें 67 डायट, 253 अल्पसंख्यक संस्थान और 3103 निजी क्षेत्र के कॉलेज हैं। इसमें कुल 2,39,500 डीएलएड सीटें हैं। निजी क्षेत्र के कालेजों में शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए अनुमोदन (अनुमति) सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज, प्रयागराज से लेना होता है। इस दौरान अगर कोई शिक्षक कालेज से हटता है तो उसके रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए कालेज प्रबंधन को फिर से सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज से अनुमोदन कराना पडता है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के अनुसार पोर्टल पर अब तक 1203 कालेजों का ब्योरा भरा जाना शेष है।

यह भी पढ़ें- RRC Prayagraj : उत्तर मध्य रेलवे में GDCE कोटे के तहत 656 पदों पर भर्ती, नोटीफिकेशन जारी; एक अक्टूबर से करें आवेदन

यह भी पढ़ें- Allahabad University PhD Admission : पीएचडी आवेदन में संशोधन का मौका, 27 सितंबर से खुलेगी सुधार विंडो